• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बागपत के सिरसली गांव में ग्राम प्रधान पद को लेकर हुए उपचुनाव : पिंकी ने शानदार दर्ज की जीत

By-election for the post of Gram Pradhan in Sirsali village of Baghpat: Pinky registered a spectacular victory - Baghpat News in Hindi

बागपत। 14 मई को ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर की हत्या के बाद खाली हुए पद पर यह चुनाव बेहद चर्चित रहा। ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा कराई गई वोटिंग में पिंकी को 11 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रिछपाल को केवल 4 वोटों से संतोष करना पड़ा। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस पद को लेकर माहौल बेहद संवेदनशील था क्योंकि 14 मई 2025 को तत्कालीन ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से गांव में पंचायत कार्य ठप पड़े थे और ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। प्रशासन की देखरेख में आज 15 सदस्यीय ग्राम पंचायत द्वारा वोटिंग करवाई गई जिसमें पिंकी को 11 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रिछपाल को केवल 4 वोटों से संतोष करना पड़ा।
पिंकी ने जीत के बाद मीडिया से बातचीत में कहा : "गांववालों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरी उतरूंगी। विकास कार्यों को प्राथमिकता दूंगी और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी ज़ोर दूंगी। चुनाव के दौरान बड़ौत एसडीएम मनीष कुमार, स्थानीय थानाध्यक्ष, और पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशीलता को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई।
एसडीएम मनीष कुमार ने कहा-"सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-By-election for the post of Gram Pradhan in Sirsali village of Baghpat: Pinky registered a spectacular victory
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: by-election, gram pradhan, sirsali village, baghpat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, baghpat news, baghpat news in hindi, real time baghpat city news, real time news, baghpat news khas khabar, baghpat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved