• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष का जन्मोत्सव बनेगा खास, कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

The birth anniversary of the President of Ram Mandir Trust will be special Chief Ministers of many states will be involved - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या। भगवान राम की नगरी में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव की तैयारी धूमधाम से शुरू हो गई है। 12 जून से 21 जून तक रामनगरी में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास का जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसमें धार्मिक अनुष्ठान के साथ विशाल संत सम्मेलन भी होगा। इतना ही नहीं देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव के लिए आमंत्रित किए गए हैं जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश के मुखिया योगी आदि,उत्तराखंड राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ-साथ गुजरात के मुख्यमंत्री को निमंत्रण भेजा गया है इसके अलावा देश की समरसता और राष्ट्र की अखंडता को लेकर एक संत सम्मेलन रखा गया है। इसमें देश के नामचीन संत शामिल होंगे नृत्य गोपाल दास के 86 जन्मदिन के उपलक्ष में विशाल धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ संत सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 से 21 जून तक महंत नृत्य गोपाल दास का जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसमें रामचरितमानस राम महायज्ञ श्रीमद् भागवत की कथा का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही देश के प्रमुख संतों को आमंत्रण भेजा गया है और एक विशाल संत सम्मेलन भी आयोजित किया गया है कमल नयन दास ने बताया कि संत सम्मेलन में राष्ट्र के प्रमुख विषयों पर संत चिंतन करेंगे इसके अलावा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ गुजरात के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रण भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The birth anniversary of the President of Ram Mandir Trust will be special Chief Ministers of many states will be involved
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the birth anniversary, president, ram mandir trust, special, chief ministers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved