• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनना सनातनियों के लिए ऐतिहासिक दिन: महंत सीताराम दास

Suvendu Adhikari Becoming CM is a Historic Day for Sanatanis: Mahant Sitaram Das - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या । UP के अयोध्या स्थित साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास महाराज ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी का मुख्यमंत्री पद पर अभिषेक होना एक लंबे संकल्प की पूर्ति है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में महंत सीताराम दास महाराज ने कहा कि यह दिन सनातनियों के लिए गर्व का क्षण है। पश्चिम बंगाल की धरती पर सुवेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री पद पर अभिषेक होना एक लंबे संकल्प की पूर्ति है। करीब 40 वर्षों का जो लक्ष्य था, वह आज साकार हुआ है। राज्य में अराजकता, कुशासन और अत्याचार का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस प्रकार से हिंदू समुदाय, विशेषकर महिलाओं और बेटियों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती थीं, अब उस दौर से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। पहले सनातन परंपराओं और आस्था पर लगातार प्रहार होता था और रामनवमी जैसे त्योहारों के आयोजन के लिए भी हाईकोर्ट का सहारा लेना पड़ता था। बंगाल के सनातनी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। पश्चिम बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भारी जनसमर्थन और आशीर्वाद देकर भाजपा को सत्ता में लाने का काम किया है। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनता और सनातन समाज के लिए संघर्ष किया और अनेक कठिनाइयों का सामना किया।
महंत सीताराम दास ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के प्रयासों और ऊर्जा के कारण यह जीत संभव हो सकी। उन्होंने आगे कहा कि आज का यह दिन उत्सव और आनंद का प्रतीक है तथा सनातन संस्कृति के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने पश्चिम बंगाल को तपस्वियों की भूमि, मां चंडी और मां काली की धरती बताते हुए सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Suvendu Adhikari Becoming CM is a Historic Day for Sanatanis: Mahant Sitaram Das
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahant sitaram das, suvendu adhikari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved