• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

होली से पहले अयोध्या में सफाई व्यवस्था पर संकट, वेतन न मिलने से नाराज सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

Sanitation crisis in Ayodhya ahead of Holi, angry sanitation workers protest over unpaid salaries - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या । उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होली से ठीक पहले सफाई व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने से नाराज सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि मिलने तक हड़ताल जारी रहेगी। सफाई कर्मचारियों ने शहर के कई इलाकों में प्रदर्शन किया। सहादतगंज से लेकर लता मंगेशकर चौक तक कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए वेतन भुगतान की मांग उठाई। आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक उनके बैंक खातों में वेतन नहीं भेजा गया।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बार-बार आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन भुगतान अब तक नहीं हुआ। कर्मचारियों के अनुसार अब उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि 2 मार्च तक वेतन खाते में जमा कर दिया जाएगा, हालांकि वे सवाल उठा रहे हैं कि यदि बैंक में अवकाश रहेगा तो भुगतान कैसे संभव होगा।
हड़ताल पर बैठे एक सफाई कर्मचारी ने आईएएनएस से कहा, "अगर हमें वेतन नहीं मिलेगा तो हम काम पर वापस नहीं लौटेंगे। तीन महीने से पैसा नहीं मिला है, इसलिए हम हड़ताल पर हैं। अधिकारियों ने कहा है कि वेतन कल मिलेगा।"
एक अन्य कर्मचारी ने बताया, "दो से तीन महीने हो गए वेतन नहीं मिला। हमारे कुछ साथी बीमार हैं। अगर उन्हें पैसा नहीं मिलेगा तो वे अस्पताल में इलाज कैसे कराएंगे?"
तीसरे कर्मचारी ने कहा, "हम शहर की सफाई के जिम्मेदार हैं, लेकिन पिछले तीन महीनों से हमें वेतन नहीं मिला। तारीखें बार-बार आगे बढ़ाई जा रही हैं। पहले कहा गया था आज मिलेगा, फिर कहा गया मार्च में मिलेगा।"
एक अन्य कर्मचारी ने यह भी बताया कि उन्हें पूरा वेतन भी नहीं मिल रहा है। कभी 8 हजार रुपए, कभी 9 हजार रुपए ही मिलते हैं। त्योहार नजदीक है, फिर भी भुगतान नहीं हुआ। आज हम काम नहीं कर रहे और हड़ताल पर हैं। तीन हजार से अधिक कर्मचारी हैं और अधिकांश इसी समस्या से जूझ रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sanitation crisis in Ayodhya ahead of Holi, angry sanitation workers protest over unpaid salaries
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: holi, ayodhya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved