अयोध्या । आज अयोध्या और देशभर में 6 दिसंबर 1992 को गिराए गए विवादित ढांचा विध्वंश के 33 साल हो गए। यही वो दिन है जब अयोध्या में रामलला का भव्य और दिव्य मंदिर बनाने का रास्ता बनाया गया था। इस घटना के साक्षी रामविलास वेदांती भी बने थे, जिन्हें संतों ने रामकथा मंच पर संकल्प पत्र ले जाने का दायित्व सौंपा था। रामविलास वेदांती ने आईएएनएस से बात करते हुए उस दिन को क्रमवार याद किया।
राम मंदिर आंदोलन से शुरुआती दौर से जुड़े रहे आध्यात्मिक गुरु और पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने 33 साल पहले गिराए गए विवादित ढांचे और राम भक्तों के संघर्ष पर आईएएनएस से खास बातचीत की।
रामविलास वेदांती बताते हैं कि 6 दिसंबर 1992 को बड़ी संख्या में साधु संत और कारसेवक राम जन्मभूमि में बने परिसर के चबूतरे पर बैठे हुए थे। गौरी-गणेश के पूजन के साथ भगवान राम की आराधना की गई। विचार चल रहा था कि कैसे भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो। गौरी गणेश के पूजन में महंत अवैद्यनाथ महाराज, परमहंस श्रीरामचंद्र जी महाराज, नृत्य गोपाल दास जी महाराज, भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी, आचार्य धर्मेंद्र, स्वामी चिन्मयानंद, जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती और अशोक सिंघल बैठे हुए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वेदांती ने बताया कि गौरी गणेश पूजन के बाद अशोक सिंघल ने परमहंस श्रीरामचंद्र जी महाराज से रामकथा मंच पर जाकर संकल्प कराने के लिए कहा था, लेकिन वहां मौजूद लाखों की भीड़ को देखकर उन्होंने इनकार कर दिया। इसी तरह अन्य संतों ने भी जाने से मना कर दिया। इसके बाद महंत अवैद्यनाथ महाराज ने मेरा नाम लेते हुए कहा कि वेदांती ही भीड़ के बीच जा सकते हैं। तब वह संकल्प पत्र मुझे दिया गया।
उन्होंने बताया कि बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और मराठी स्वयंसेवक संघ जैसे संगठनों की टीमें राम जन्मभूमि परिसर में पूरी तेजी के साथ हजारों की संख्या में टूट पड़ीं। बाहर पाइप की दीवार बनी हुई है, जिसे तोड़ना शुरू किया गया। मैं मंच का संचालन करता था, इसलिए मुझे सभी कारसेवक अच्छी तरह जानते थे। इसलिए सभी ने मुझे अच्छे से ऊपर तक पहुंचा दिया। मंच पर पहुंचने के बाद देखा कि वहां सुरक्षाकर्मियों की तैनाती थी। अधिकारी बार-बार गोली चलाने का आदेश देते थे, लेकिन किसी ने गोली नहीं चलाई।
रामविलास वेदांती ने दिवंगत कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा, "उस समय मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह ने सीधा आदेश दिया था कि कोई गोली नहीं चलेगी। इसके बाद उस परिसर में किसी भी तरह से गोली नहीं चली। इसी बीच कार सेवक विवादित ढांचे को तोड़ने के लिए चढ़ गए। नीचे से भी खुदाई चालू हो चुकी थी।
वेदांती ने बताया कि आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज ने रामलला को गोद में लिया और अन्य संतों ने बाकी देवी-देवताओं को गोद में उठाया और वहां से निकल आए। इसके बाद कारसेवा शुरू हो चुकी थी।
आईएएनएस से बातचीत में रामविलास वेदांती ने कहा, "मैंने मंच पर संकल्प शुरू कर दिया था। मैंने वहां नारा लगाया, 'राम नाम सत्य है, रामलला का ढांचा ध्वस्त है।' ऐसा इसलिए कि मैंने कभी उस ढांचे को मस्जिद नहीं बताया, क्योंकि उसमें कोई भी चिन्ह मस्जिद का नहीं था। 14 कसौटी के खंभे, जिसे बाबर नहीं तुड़वा पाया था, उसमें 14 खंभों में देवी-देवताओं की मूर्तियां थीं। हिंदुओं के धार्मिक चिन्ह उन खंभों पर थे।
उन्होंने बताया कि ढांचे के अंदर चारों ओर राम जन्मभूमि की परिक्रमा थी। किसी भी मस्जिद में कोई परिक्रमा नहीं होती है। जब मैं रामलला मंदिर में था, मुझे अच्छे से याद है कि किसी मुसलमान ने वहां नमाज अदा नहीं की, इसलिए कि वहां मूर्तियां थीं। हमने खंडहर को तोड़ा था। हम जानते थे कि जब तक वह खंडहर रहेगा, मंदिर नहीं बनेगा। इसलिए हमने खंडहर तोड़कर रामलला का भव्य मंदिर बनाने का रास्ता साफ किया।
रामविलास वेदांती कहते हैं, "खंडहर तोड़ने के बाद राम जन्मभूमि परिसर में एक चबूतरा बनाया गया, जहां रामलला को विराजमान किया गया। इसके बाद पूजा-पाठ शुरू की गई थी। अगले दिन 7 दिसंबर को भी कारसेवा जारी रही। अगले दिन शाम तक भाषण चलते रहे। 1992 का वह दृश्य आज भी मुझे याद है। ये सब मेरी आंखों के सामने हुआ था।"
--आईएएनएस
राशिफल 16 जनवरी 2026: कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, जानें करियर, परिवार और दिनभर की स्थिति
खास रहा मानुषी छिल्लर के साथ साल 2016, शेयर की 10 साल पुरानी यादें
सनी देओल की 'बॉर्डर' ओटीटी पर स्ट्रीम, सीक्वल से पहले याद करें 90 के दौर की देशभक्ति
राशिफल 17 जनवरी 2026: मकर राशि में बुध का गोचर, कई राशियों के लिए दिन रहेगा खास और सकारात्मक
पहला फोटोशूट, पहला फिल्मफेयर और पहला आईफा: भूमि पेडनेकर ने याद किया 2016 से 2026 तक का सफर
कश्मीर में शूटिंग से उत्साहित निहारिका चौकसे, बोलीं- 'अनु-आर्य का प्रपोजल सीक्वेंस होगा यादगार'
मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी, आरोपी निकला पूर्व कर्मचारी
राहु केतु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का दूसरा दिन रहा फैमिली ऑडियंस के नाम, कमाई में ज़बरदस्त बढ़त
जापान में 'पुष्पा 2' रिलीज होने के बाद रश्मिका मंदाना को मिला 'सच्चा प्यार', लेटर दिखाकर फीलिंग की शेयर
माघ माह की चतुर्दशी तिथि, मासिक शिवरात्रि पर करें शिव-गौरी की पूजा, नोट कर लें शुभ मुहूर्त
मौनी अमावस्या : ईश्वर और पितरों की आराधना, दान-पुण्य का विशेष दिन, मिलेगी पितृदोष से शांति
इस तिथि से शुरू होगी माघ गुप्त नवरात्रि, जानिए शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
बसंत पंचमी के साथ ही क्यों होती है होली के उत्सव की शुरुआत? जानें धर्म और ऋतु के बीच का कनेक्शन
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने फैंस को कराया अपनी बेटी से इंट्रोड्यूस, नाम का किया खुलासा
आमिर खान ने बताया फिटनेस मंत्र: डाइट और 8 घंटे की नींद सबसे जरूरी, फिर वर्कआउट
वैश्विक मंच पर भारतीय प्रतिभा, ऑस्कर योग्यता सूची में तन्वी द ग्रेट और पारो की गूंज
मौनी अमावस्या 2026: 17 या 18 जनवरी, कब है सही तिथि? जानिए धार्मिक महत्व और इस दिन के नियम
ट्रेंड 2016 का हिस्सा बनीं सोनाक्षी सिन्हा, शानदार यादों की दिखाई झलक

UAE के राष्ट्रपति पहुंचे भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत, बोले- अपने भाई को लेने पहुंचा

भारत से व्यापार पर ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन बोले, हम जीरो टैरिफ में रखते हैं यकीन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन: पार्टी ने जारी की ‘संगठन पर्व-2024’ की ऐतिहासिक प्रगति रिपोर्ट
राशिफल 19 जनवरी: सप्ताह के पहले दिन बदलेगा सितारों का खेल, जानिये किसके हाथ लगेगी बाजी
'इश्कां दे लेखे' मेरे लिए एक सपना है, जिसे मैंने हर दिन जिया है: ईशा मालवीय
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने नुपूर-स्टेबिन की शादी में लगाए चार चांद, फोटो शेयर की
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी को होगी रिलीज
सनी देओल की 'बॉर्डर' ओटीटी पर स्ट्रीम, सीक्वल से पहले याद करें 90 के दौर की देशभक्ति
'मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती', शादी के 25 साल बाद अक्षय कुमार को आई डिंपल कपाड़िया की याद
2016 के ट्रेंड में डूबे करण जौहर, 'ऐ दिल है मुश्किल' से 'कॉफी विद करण' तक, ताजा कीं यादें
'राहु केतु' और 'हैप्पी पटेल' की टक्कर, वीकेंड पर कौन बना दर्शकों का पसंदीदा
कश्मीर में शूटिंग से उत्साहित निहारिका चौकसे, बोलीं- 'अनु-आर्य का प्रपोजल सीक्वेंस होगा यादगार'
अमिताभ बच्चन ने पुलकित सम्राट की फिल्म ‘राहु केतु’ की सराहनीय प्रशंसा की, फ़िल्म होगी16 जनवरी 2026 को रिलीज़
"मेरे पास मां है", जावेद अख्तर ने अपनी कलम से लिखे इन फिल्मों के बेहतरीन डायलॉग
'संगीत में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं,' एआर रहमान के बयान पर सिंगर शान ने रखा अपना पक्ष
बच्चियों के किडनैप की गुत्थी को सुलझाती दिखेंगी रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 3' का ट्रेलर बढ़ा देगा धड़कनें
जावेद अख्तर : जेब में चंद पैसे लेकर निकल पड़े थे स्टार बनने, फुटपाथ पर गुजारी कई रातें
बॉलीवुड की प्यारी 'छोटी बहन' नंदा ने लोगों के दिलों पर छोटी अमिट छाप, मेहनत के दम पर हासिल किया स्टारडम
गले में सूजन और खराश से छुटकारा दिलाएंगे आयुर्वेदिक नुस्खे
जेम्स डीन के साए तले उभरा विद्रोही सितारा, साल मिनियो ने छोटी सी उम्र में कमाया बड़ा नाम
मामूली सी दिखने वाली चांगेरी घास है गुणों का खजाना, हृदय रोगों से लेकर ल्यूकोरिया तक में असरदार
20 मिनट का ध्यान तन और मन के लिए संजीवनी, हार्मोन संतुलन में भी मिलेगी मदद
सर्दियों में सिर-कान और पैर की मालिश जरूरी, एक-दो नहीं मिलते हैं कई लाभ
पीठ और बदन दर्द से परेशान? ये 4 आसान घरेलू उपाय देंगे तुरंत आराम
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
Fashion Tips: किसी भी ड्रेस में दिखना है स्लिम ट्रिम, तो न करें फैशन से जुड़ी गलतियां
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल सुरक्षित, ऑटिज्म या एडीएचडी का खतरा नहीं: स्टडी
शंख भस्म: कैल्शियम से भरपूर है शंख भस्म, हड्डियों और जोड़ों को देती है नया जीवन
मौन व्रत : दुरुस्त सेहत तो कोसों दूर रहती हैं मानसिक समस्याएं
दवा और सही आहार के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन का स्तर, जानें कारण से लेकर सही तरीका
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या दिल से जुड़ी समस्या से हैं परेशान? इस पेड़ की छाल दिलाएगी मुक्ति
मासिक धर्म और गर्भाशय से जुड़ी बीमारियों के लिए दवा है मेथी के लड्डू, संतुलित रहेंगे हार्मोन
मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
पथरी से राहत दिलाने में मदद करता है सर्पासन, ऐसे करता है काम
मोमोज-चाऊमीन से डायबिटीज का खतरा, दिल की सेहत पर भी पड़ता है असर
बॉडी डिटॉक्स से मजबूत इम्युनिटी तक, सुबह खाली पेट गुनगुने नींबू पानी के जबरदस्त फायदे
देखें आज 19/01/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope