• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम मंदिर ट्रस्ट ने आंकड़ों के साथ अफवाहों का किया खंडन, चढ़ावा मामले के बीच भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Ram Mandir Trust refutes rumors with data; crowds of devotees continue to flock despite controversy over offerings - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा मामले के बाद श्रद्धालुओं की संख्या कम होने की चर्चाओं के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक आंकड़े जारी कर इन दावों को खारिज किया। ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर में पहले की तरह बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और दर्शनार्थियों की संख्या में किसी तरह की कमी नहीं आई है। मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस कंट्रोल रूम के आंकड़ों के आधार पर 21 जून से 3 जुलाई तक वर्ष 2025 और 2026 के श्रद्धालुओं की संख्या जारी की है। जारी आंकड़ों के अनुसार, कई दिनों में वर्ष 2026 में श्रद्धालुओं की संख्या 2025 की तुलना में अधिक दर्ज की गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, 21 जून 2026 को 94,419 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि 2025 में यह संख्या 81,303 थी। 24 जून को 84,124, 25 जून को 85,510, 26 जून को 97,603, 27 जून को 97,134 और 28 जून को सबसे अधिक 1,02,672 श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं 30 जून को 96,112, 1 जुलाई को 89,653, 2 जुलाई को 83,863 और 3 जुलाई को 87,652 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
हालांकि, कुछ दिनों जैसे 22 जून (75,845), 23 जून (76,104), और 29 जून (84,102) को वर्ष 2025 की तुलना में संख्या कुछ कम रही, लेकिन अधिकांश दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक दर्ज की गई।
ट्रस्ट का कहना है कि इन आधिकारिक आंकड़ों से साफ है कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था पहले की तरह मजबूत बनी हुई है। चढ़ावे मामले में हुई अनियमितताओं के बाद दर्शनार्थियों की संख्या में गिरावट आने की जो बातें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही थीं, वे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ram Mandir Trust refutes rumors with data; crowds of devotees continue to flock despite controversy over offerings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram mandir, ayodhya, shri ram janmabhoomi teerth kshetra trust, devotees, ram lalla, temple crowd, pilgrims, official data, donation controversy, faith, uttar pradesh, ayodhya news, temple trust, darshan, crowd statistics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved