• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई में धर्म पूछकर चाकू मारने का मामला: अयोध्या के साधु-संत आक्रोशित, जुबेर का एनकाउंटर करने की मांग

Mumbai Stabbing Incident After Asking for Religion: Ayodhya Saints Outraged; Demand Encounter of Zubair - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या। अयोध्या के साधु-संतों ने मुंबई के मीरा रोड इलाके में कथित तौर पर धर्म पूछकर दो सुरक्षा गार्डों को चाकू मारे जाने की घटना पर आक्रोश जताया है। अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने मुंबई की घटना को 'पहलगाम-2' बताया है। महंत राजू दास ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुंबई की घटना पहलगाम-2 है। जिस प्रकार पहलगाम में धर्म पूछकर गोली मारी गई, इसी प्रकार से जुबेर अंसारी की ओर से धर्म पूछकर सुरक्षा गार्डों पर हमला किया गया। यह सोच और मानसिकता दर्शाती है कि आतंकवाद का धर्म इस्लाम ही है। अगर आतंकवाद का धर्म इस्लाम नहीं होता है तो इस्लामी कट्टरपंथी नहीं होते और जिहाद नहीं होता।" उन्होंने कहा, "वह व्यक्ति धर्म पूछकर हमला करता है और धर्म पूछकर गोली मारता। एक बार धर्म के आधार पर देश का बंटवारा हो चुका है। दोबारा लगातार देश में ऐसी ही घटनाएं घट रही हैं, उसके बाद देश के तमाम मुसलमान बोलते हैं कि मेरे बाप का देश है।"
महंत राजू दास ने कहा, "ये सनातन संस्कृति का देश है। एक बार तुमने धर्म के आधार पर देश ले लिया, लेकिन अब तुम यहां पर रह रहे हो तो यहां के मन, मस्तिष्क, और मानसिकता में बदलाव लाओ। तालिबान हुकूमत से यह देश नहीं चलने वाला। यह देश संविधान से चलेगा।"
घटना पर आर्य संत वरुण दास जी महाराज ने कहा, "यह देश के लिए सुरक्षा के बहुत बड़ा खतरा है। पहलगाम की घटना पर पूरे देश के अंदर चिंता जाहिर की गई थी। सरकार ने भी इसके लिए ऑपरेशन चलाकर आतंकवादियों का सफाया किया था। लेकिन यह इतनी बड़ी समस्या है कि मुंबई में मीरा रोड जैसे इलाके में इस प्रकार की घटनाएं (धर्म पूछकर हमला) हो रही हैं, जहां पर शिवसेना और भाजपा की सरकार है। यह बहुत चिंतनीय विषय है।"
उन्होंने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव से एजेंसियों को लगाकर जगह-जगह छापेमारी की जाए और अराजक तत्वों को पकड़ा जाए। कहीं न कहीं आरोपी का तार आतंकवादी संगठनों से जुड़ा है। भविष्य में कोई बड़ा खतरा न हो, इसके लिए समय रहते ही इनकी पहचान की जाए।
उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार के साथ केंद्रीय एजेंसियों को भी सक्रिय होकर मामले का खुलासा करना चाहिए और सही जांच के आधार पर कठोर दंडात्मक कार्रवाही होनी चाहिए।
महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने कहा, "मुंबई की घटना निंदनीय है। जैसे पहलगांव में घटना हुई, उसी तरह इसे अंजाम दिया गया है। इससे साबित हो रहा है कि ये कट्टरपंथी जिहादी लोग भारत में भी एक इस्लामी राष्ट्र चाहते हैं। ये लोग पूरे तरीके से हिंदुओं को हीन भावना से देखते हैं, उसके बाद हिंदुओं का कत्ल करना चाहते हैं।" उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों का बीच चौराहे पर एनकाउंटर होना चाहिए या फांसी दे देनी चाहिए।
साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास ने भी मुंबई की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि मुंबई में भाजपा की सरकार है, लेकिन हमलावर जुबेर का एनकाउंटर अभी तक कोई नहीं किया गया। मुख्यमंत्री से मांग है कि जुबेर का एनकाउंटर करके एक नजीर पेश करनी चाहिए। इसी बीच, महंत ने कहा कि अगर हमारे हिंदू भाई बहनों को धर्म पूछकर टारगेट करने का काम करेगा तो उसको मिट्टी में मिलाने का काम किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai Stabbing Incident After Asking for Religion: Ayodhya Saints Outraged; Demand Encounter of Zubair
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayodhya, mumbai, encounter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved