• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिंदू राष्ट्र की मांग पर आतंकियों के निशाने पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य, मिली बम से उड़ाने की धमकी

Jagadguru Paramhans Acharya Targeted by Terrorists Over Demand for Hindu Rashtra; Receives Bomb Threat - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या। जगद्गुरु परमहंस आचार्य को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली। इस मामले में अयोध्या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आईएएनएस के साथ हाल ही में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर धमकी की रिकॉर्डिंग अभी हैं। उन्होंने कहा, "मेरे मोबाइल फोन पर लश्कर-ए-तैयबा से धमकी भरा कॉल आया। जब कॉल करने वाला व्यक्ति बोलने लगा, तो उन्होंने तुरंत रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। यह रिकॉर्डिंग मैंने अयोध्या कोतवाली में सौंप दी है। रिकॉर्डिंग में धमकी देने वाला व्यक्ति मुझसे कहता है कि तुम्हारा सर तन से जुदा कर दिया जाएगा, फिर चाहे कितनी भी कड़ी सुरक्षा में क्यों ने हो, बमबारी करके उड़ा दिया जाएगा।" जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने यह भी बताया कि उन्होंने आतंकवादियों से यह भी पूछा कि वे ऐसा क्यों करना चाहते हैं, तो आतंकवादियों ने कहा, "तुम हिंदू राष्ट्र की बात क्यों करते हो? तुमने हिंदू राष्ट्र का आंदोलन शुरू किया और अब पूरे देश में इसे फैला रहे हो।"
उन्होंने बताया कि राम मंदिर और आंदोलन की शुरुआत करने के बाद से ही वे आतंकवादियों के निशाने पर आ गए थे और बाद में उन्होंने हिंदू राष्ट्र का आंदोलन शुरू किया। उन्होंने कहा, "हालांकि, बाद में हिंदू राष्ट्र आंदोलन को बाबा बागेश्वर ने अपने नाम किया था, लेकिन इसके बावजूद भी मैं ही आतंकवादियों के टारगेट पर बना हुआ हूं। कभी देश के जिहादियों से धमकी आती है तो कभी विदेशी मुस्लिम देशों के आतंकवादियों से।"
उन्होंने आगे कहा, "हमने सारी डिटेल्स पुलिस और प्रशासन को उपलब्ध करवा दी है और अब सरकार और प्रशासन का काम है कि वे जांच करें और जरूरी कार्रवाई करें।
जब आईएएनएस ने उनसे पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि यह आतंकवादियों का नंबर है, तो उन्होंने जवाब दिया, "क्योंकि यह इंटरनेशनल नंबर था, तो मैंने रिकॉर्डिंग अपने पास रख ली थी।"
प्रशासन के काम को लेकर उन्होंने कहा, "पुलिस ने रिकॉर्डिंग और बाकी सबूत ले लिए हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुरक्षा के लिए मुझे दो गनर दिए गए थे और उनमें से एक कम हो गया है। यात्रा के दौरान अब सिर्फ एक गनर रहता है। अगर वह किसी काम से कहीं चला जाता है तो डर लगता है कि कहीं आतंकवादी हमला न कर दें। खतरा बहुत ज्यादा है और आतंकवादी लगातार सक्रिय हैं। इसलिए प्रशासन और केंद्र सरकार को इस मामले पर गंभीर ध्यान देना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "गृह मंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए और मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। हम भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए काम करते हैं। देश की बहन-बेटियों को लव जिहाद से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करते हैं। यही बात आतंकवादियों को पसंद नहीं आती, इसलिए वे हमें मारना चाहते हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jagadguru Paramhans Acharya Targeted by Terrorists Over Demand for Hindu Rashtra; Receives Bomb Threat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayodhya threat, jagadguru paramhans acharya, lashkar e taiba threat, terror call india, ayodhya police complaint, security concern india, hindu leader threat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved