• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम मंदिर मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को गवाह बनाए जाने पर दिनेंद्र दास बोले-सरकार का फैसला मानेंगे

Dinendra Das on Champat Rai and Anil Mishra becoming witnesses in the Ram Mandir case: We will abide by the governments decision - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने कहा कि मंदिर के रीति-रिवाज और दान का काम ठीक से चल रहा है और राम मंदिर ट्रस्ट के पुराने अधिकारियों को गवाह बनाए जाने के मामले में ट्रस्ट सरकार का फैसला मानेगा। आईएएनएस से बातचीत करते हुए दिनेंद्र दास ने कहा, "अयोध्या के संत और महंत संतुष्ट हैं। श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने आते हैं और खुद दान करते हैं।" चंपत राय, अनिल मिश्रा को सरकारी गवाह बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रामलला भगवान थे लेकिन समाज की ओर से कुछ कमी के बारे में बताया गया तो उनको मानना पड़ा और वनवास में जाना पड़ा। समाज ने सवाल उठाया तो सरकार को मानना पड़ा। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को सरकारी गवाह बनाए जाने पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला बहुत गंभीर है। चंपत राय और अनिल मिश्रा इस जगह की देखरेख कर रहे थे। जांच समिति ने उन्हें बेकसूर पाया। जब यह मामला गंभीर हो गया और पूरे देश में इस पर चर्चा हुई, तो यह एक संवेदनशील मुद्दा बन गया। जो लोग बेदाग रहे, उन पर दूसरों ने गलत आरोप लगाए थे लेकिन उन्हें न्याय मिला है।"
चंपत राय और अनिल मिश्रा सरकारी गवाह बनाए जाने के सवाल पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा, "राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप के आधार पर जांच एजेंसियां काम नहीं करती। न्यायिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत तथ्यों के आधार पर जांच एजेंसियां काम करती हैं। जो भी तथ्य सामने आए हैं, सभी चार्जशीट में हैं। यह कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, इस पर सियासत कैसे की जा सकती है। जिन लोगों की ओर से ऐसा घिनौना काम किया गया है, उनमें से किसी को माफ नहीं करना है। इसको लेकर पूरा देश एकमत है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dinendra Das on Champat Rai and Anil Mishra becoming witnesses in the Ram Mandir case: We will abide by the governments decision
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram temple, ayodhya, champat rai, anil mishra, dinendra das, ram mandir trust, temple donation case, ram lalla, ayodhya news, legal investigation, temple management, uttar pradesh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved