• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीपोत्सव के मौके पर फूलों से सजी अयोध्या नगरी, झांकियों से जीता भक्तों का दिल

Ayodhya decorated with flowers on the occasion of Deepotsav, tableaux winning the hearts of devotees - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या। 20 अक्टूबर दीपावली से पहले अयोध्या का नजारा बदल गया है। भगवान श्री राम की स्वागत के लिए अयोध्या नगरी को फूलों और दीपों से सजाया जा रहा है। जगह-जगह फूलों से पंडालों को सजाया जा रहा है और भक्तों को अयोध्या में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर अलग ही छठा देखने को मिल रही हैं। सीएम योगी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। भक्त भी दूर-दूर से रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आईएएनएस से खास बातचीत में गुजरात के वडोदरा से आए परिवार ने बताया कि उनके दर्शन बहुत अच्छे से हुए हैं क्योंकि प्रदेश में सीएम योगी और देश की कमान पीएम मोदी संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या को बहुत अच्छा सजाया गया है और दर्शन की भी विशेष सुविधा की गई है। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या नगरी में सुंदर-सुंदर झांकिया भी देखी गई। नाटक मंडली अलग-अलग वेश लेकर झांकिया निकाल रही है। इसके अलावा रथ पर भगवान श्रीराम के बाल कांड की प्रस्तुति की जाती है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे को राम और सिया के रूप में देखा जा रहा है।
अयोध्या नगरी का माहौल ऐसा है कि किसी का भी मन मोहित हो जाए। आज का दिन अयोध्या नगरी के लिए खास है क्योंकि सीएम योगी अयोध्या आने वाले हैं और दीपोत्सव में एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाए जाएंगे। इतने दीए जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी हो रही हैं। दीयो में तेल डालने का काम भी शुरू हो चुका है। अलग-अलग 56 घाटों पर दीए लगाए गए हैं और रंगोली से भी सुसज्जित करने का भी काम हो रहा है।
इसके साथ ही घाटों की सुरक्षा का भी खास रखा जा रहा है। घाटों पर बिना आईडी कार्ड के किसी भी एंट्री नहीं होगी और जो भी लोग दीपोत्सव का हिस्सा बनेंगे वो भारतीय सूती परिधान में दिखेंगे। इसके अलावा दीयों में तेल डालने का काम तरीके के किया जा रहा है और दीए की बाती पर कपूर का पाउडर भी लगाने का काम हो रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ayodhya decorated with flowers on the occasion of Deepotsav, tableaux winning the hearts of devotees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayodhya, shri ram, deepotsav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved