• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अयोध्या में होली पर 24 घंटे मेडिकल सुविधा रहेंगी उपलब्ध, सीएमओ देवेंद्र कुमार ने दी जानकारी

24-hour medical services will be available in Ayodhya on Holi, CMO Devendra Kumar informed. - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में होली के अवसर पर लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। अयोध्या में बुधवार के लिए 24 घंटे मेडिकल सर्विस, इमर्जिंग टीम और एम्बुलेंस की उपलब्धता की घोषणा की गई है। साथ ही लोगों से प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे होली उत्सव के दौरान अयोध्या में 24 घंटे मेडिकल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सभी ग्रामीण क्षेत्रों के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र, शहरी क्षेत्र के जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और श्रीराम अस्पताल लगातार खुलेंगे। किसी भी तरह की इमरजेंसी या मेडिकल मदद की जरूरत पड़ने पर डॉक्टर और स्टाफ उपलब्ध रहेंगे। सीएमओ ने बताया कि जिले में 29 एंबुलेंस 108 सेवा और 30 एंबुलेंस 102 सेवा के तहत पूरी तरह सक्रिय हैं। सभी एंबुलेंस 24 घंटे तैयार रहेंगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत मरीजों को अस्पताल पहुंचाएंगी। इसके अलावा रोजमर्रा की ड्यूटी पर मौजूद सभी स्टाफ भी पूरी तरह तैनात रहेंगे। अर्बन और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में 15 मेडिकल टीम और अन्य कर्मचारी लोगों की मदद के लिए सक्रिय रहेंगे। सभी जरूरी दवाइयां भी अस्पतालों में उपलब्ध रहेंगी।
डॉ. कुमार ने लोगों से खास अपील की कि होली के दौरान रासायनिक रंगों का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि बाजार में मिलने वाले कई रंग आंखों, त्वचा और सांस की बीमारियों के लिए हानिकारक होते हैं। इस बार कोशिश करें कि होली के लिए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाए। फूलों से बने रंग और हल्के रंगों का उपयोग करना सबसे सुरक्षित रहेगा। इससे न केवल स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा बल्कि होली की खुशियां भी प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके से मनाई जा सकेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह व्यवस्था लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए बनाई गई है। अगर किसी को इमरजेंसी या मेडिकल सहायता की जरूरत पड़े, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल या एंबुलेंस से संपर्क करें। ड्यूटी पर मौजूद सभी टीमों का काम यही होगा कि कोई भी मरीज, चोट या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बिना मदद के न रहे।
इसके साथ ही, सीएमओ ने अयोध्या के सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस बार होली स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ मनाए। प्राकृतिक रंगों और फूलों का इस्तेमाल करके सभी लोग सुरक्षित और खुशहाल त्योहार का आनंद लें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-24-hour medical services will be available in Ayodhya on Holi, CMO Devendra Kumar informed.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayodhya, holi, health services, 24-hour medical assistance, ambulances, natural colors, safety measures, emergency teams, district hospital, cmo dr devendra kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved