• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमरोहा के चित्रकार ने कोयले से बनाई पीएम मोदी की 8 फीट की तस्वीर

Amroha painter made 8 feet picture of PM Modi with coal - Auraiya News in Hindi

अमरोहा। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसको लेकर देश में चारों ओर जश्न का माहौल है। ऐसे में पीएम मोदी को अपनी शुभकामनाएं भेजने के लिए अमरोहा के एक चित्रकार ने कोयले से पीएम मोदी की 8 फीट की तस्वीर को दीवार पर उकेरा है। तस्वीर बनाने वाला चित्रकार उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का रहने वाला है। उसे अक्सर अपने कोयले से बनाए गए चित्रों के लिए जाना जाता है। मोदी की तस्वीर बनाने वाले चित्रकार जुहेब खान ने कहा, ‘’मैं अक्सर देश में होने वाली समसामयिक घटनाओं को कोयले से अपनी तस्‍वीर के जरिए दीवारों पर उतारता हूं।''
उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस मौके पर उन्‍हें बधाई देने के लिए मैंने कोयले से उनका 8 फीट का चित्र तैयार किया है।
जुहेब खान ने आगे कहा, ‘’मैं आशा करता हूं कि पीएम मोदी अपने नारे 'सबका साथ, सबका विकास' के साथ सभी जाति, धर्मों और समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे, ताकि यह देश प्रगति कर सके।"
प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें शपथ दिलाएंगी। भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' पॉलिसी और 'सागर' मिशन को दी जा रही प्राथमिकता के तहत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को समारोह में बुलाया गया है।
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले नेताओं में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हैं।
सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना शनिवार को ही भारत आ गई थीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amroha painter made 8 feet picture of PM Modi with coal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amroha, narendra modi prime minister, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, auraiya news, auraiya news in hindi, real time auraiya city news, real time news, auraiya news khas khabar, auraiya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved