• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज अमेठी का चढ़ेगा सियासी पारा, स्मृति करेंगी संवाद व राहुल गांधी निकालेंगे यात्रा

Today the political temperature will rise in Amethi, Smriti will hold a dialogue and Rahul Gandhi will undertake a yatra. - Amethi News in Hindi

अमेठी। लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी में सियासी पारा फिर चढ़ रहा है। एक तरफ आज जहां अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ काफी समय बाद अमेठी आ रहे हैं, तो वहीं केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी भी सोमवार से अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि स्थानीय सांसद सोमवार को संग्रामपुर के टीकरमाफी में जनसंवाद विकास यात्रा में शामिल होंगी। भादर ब्लाॅक परिसर, भावापुर, रतापुर, सोनारी में जन संवाद विकास यात्रा में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री सीधे रामगंज पहुंचेंगी। यहां पर लोगों से संवाद करने के बाद आधा दर्जन अन्य गांवों में विकास यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह एचएएल गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। भ्रमण को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर 19 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे अमेठी की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं, अमेठी में कल उनका रात विश्राम का भी कार्यक्रम है। वह अमेठी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिले में कई स्थानों पर कांग्रेस द्वारा स्वागत किया जाएगा। यात्रा अमेठी-गौरीगंज शहर में भी जायेगी। गौरीगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टी नेताओं से राहुल गांधी बातचीत करेंगे।
अमेठी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अनिल सिंह के मुताबिक राहुल गांधी की यात्रा अमेठी विधानसभा क्षेत्र के कोहरा ककवा से अमेठी की सीमा में प्रवेश करेगी, जो अमेठी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसके बाद पुलिस लाइन, ककवा ओवर ब्रिज, गांधी चौक, जामा मस्जिद, सागर तिराहा, देवी पाटन और वारामासी होकर गुजरेगी।
अनिल सिंह ने बताया कि राहुल गांधी गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र के गांधी नगर टोल प्लाजा के पास एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल फुर्सतगंज के अकेलवा मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे।
ज्ञात हो कि 2024 के लोकसभा के पहले राहुल गांधी और स्मृति ईरानी अमेठी में आमने-सामने होंगे। 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से इस सीट को छीन ली थी। राहुल गांधी अमेठी से 2004, 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव जीते थे।
--- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Today the political temperature will rise in Amethi, Smriti will hold a dialogue and Rahul Gandhi will undertake a yatra.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, amethi, lok sabha election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amethi news, amethi news in hindi, real time amethi city news, real time news, amethi news khas khabar, amethi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved