• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेठी में पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा' जारी, गौहत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

Polices Operation Langda continues in Amethi, one accused of cow slaughter arrested - Amethi News in Hindi

अमेठी । उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस का चल रहा 'ऑपरेशन लंगड़ा' एक बार फिर सुर्खियों में है। जिले की जगदीशपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौहरपुरवा निवासी जावेद अपनी टीम के साथ गौहत्या के मामले में शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जब टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो एक बदमाश के पैर में लगी। जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल तस्कर को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी गौहत्या की तैयारी कर रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घायल अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने गोवंश हत्या में प्रयुक्त हथियार, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जगदीशपुर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत जिले में सक्रिय अपराधियों और गौ तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस काफी दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। गोलीबारी में कोई पुलिस वाला घायल नहीं हुआ है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जावेद की निशानदेही पर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस ग्रुप में कितने लोग शामिल थे, उसका पता चलाया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Polices Operation Langda continues in Amethi, one accused of cow slaughter arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amethi, operation langda, police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amethi news, amethi news in hindi, real time amethi city news, real time news, amethi news khas khabar, amethi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved