• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घूस की रक़म और अमेठी पुलिस का हुआ चोली दामन का साथ

amethi police is currupt but sp not taken any action - Amethi News in Hindi

अमेठी। घूस की रक़म और अमेठी पुलिस का चोली दामन का साथ हो गया है। ज़िले में नई एसपी के कमान सम्भालने के बाद से खुलेआम घूस लेने की ये तीसरी घटना है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसके बाद योगी सरकार भी कटघरे में आती दिखाई दे रही है। अमेठी के जामो थाने में एक वर्दी वाले का कथित वीडियो उस वक्त सामने आया, जब वो रिश्वत की रकम की बात करते हुए मोबाइल के कैमरे में कैद हो गया। अमेठी के जामो थाने में तैनात इस वर्दी वाले पर क्षेत्र की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की जिम्मेदारी है लेकिन इस कथित वीडियो में तो ये खाकी को दागदार करता दिख दे रहा है ।
चेकिंग में पकड़ी गाड़ी को छोड़ने के लिए ले रहा घूस
दरअसल ये मामला वाहन चेकिंग में पकड़ी गाड़ी को लेकर है। दारोगा इस बात से बिल्कुल अंजान था कि यह वारदात थाने में आये किसी व्यक्ति के मोबाइल में रिकॉर्ड हो रही है मामला चाहे जो भी लेकिन जनता तमाम समस्याओं के बावजूद इस फैसले से खुश है कि अब भ्र्ष्टाचार पर लगाम लगेगा। लेकिन जब तक ऐसे रिश्वतखोर दारोगा और ऐसे तमाम घूसखोर लोग रहेंगे तब तक देश की तरक्की और उन्नति होना मुमकिन नहीं लगता। वही दूसरी ओर मीडिया का काम भ्रष्ट्राचार और घूसखोरी जैसे कुकृत्य को उजागर करना है। आपको बता दें इससे पूर्व अमेठी कोतवाली में एक दरोगा और मुंशीगंज थाने के एक मुंशी का घूस लेते वीडियो वायरल हो चुका है। अब यह अमेठी पुलिस की मुखिया पर निर्भर है कि वह अपने विभाग में छिपे घूसखोर चेहरों को बेनाकाब कर उत्तर प्रदेश के सन्त मुख्यमंत्री के सूबे में रामराज्य स्थापित करने में मदद करतीं है या फिर आँखों में पट्टी बांध विभागीय भ्रष्ट्राचार पर मौन की मुद्रा धारण कर लेती है ।
इस मामले को लेकर जब पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती पूनम से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। हाँ अगर ऐसा कुछ है तो जांचकर उचित कार्रवाई की जायेगी ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-amethi police is currupt but sp not taken any action
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amethi police, currupt, sp not taken any action, amethi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amethi news, amethi news in hindi, real time amethi city news, real time news, amethi news khas khabar, amethi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved