• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के धरने का दूसरा दिन, डोंडो गांव में धरने पर बैठे

uttar pradesh congress president raj babbar strike against yogi government in dondo - Ambedkar Nagar News in Hindi

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के डोंडो गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग में आने वाले मकानों को गिराए जाने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर रविवार को धरना दिया। प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर राज बब्बर ने पहले प्रशासन से बात की, जवाब से असंतुष्ट होकर वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में आने वाले जितने भी मकान गिराए गए हैं, उसके कानूनी कागजात प्रशासन पेश करे या कार्यदायी संस्था का कार्य मुआवजा दिए जाने तक बंद करवा दिया जाए।

राज बब्बर जब डोंडो गांव पहुंचे तो स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि यहां किसानों और ग्रामीणों पर जुल्म हो रहे हैं। बिना किसी नोटिस के उनके मकानों को गिरा दिया गया है और कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया है। लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

इस पर राज बब्बर के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने चल रहे बुल्डोजर को रुकवा दिया और राजमार्ग का निर्माण कार्य भी बंद कराया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था पर आरोप लगाते हुए कहा, "यह संस्था मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार की है। यही वजह है कि प्रदेश की योगी सरकार इस संस्था पर अपनी कृपादृष्टि बनाए हुए है। कार्यदायी संस्था के पीडी या जिलाधिकारी के आने तक धरना अनवरत जारी रहेगा।"

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-uttar pradesh congress president raj babbar strike against yogi government in dondo
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh congress president, raj babbar strike, against yogi government, dondo villagae, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ambedkar nagar news, ambedkar nagar news in hindi, real time ambedkar nagar city news, real time news, ambedkar nagar news khas khabar, ambedkar nagar news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved