• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योगी सरकार में अपराधी जेल जाता है या अंत हो जाता है, ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना

Under the Yogi government, criminals either end up in jail or meet their end: OP Rajbhar targets SP - Ambedkar Nagar News in Hindi

अंबेडकर नगर । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित पीडीए यात्रा को लेकर उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने लंबे समय तक केवल एक समुदाय के हितों पर ध्यान दिया था। अंबेडकर नगर में मीडिया से बातचीत के दौरान ओपी राजभर ने कहा कि समाज सुधारकों के नाम पर चलने वाली कुछ योजनाओं को भी सपा की पिछली सरकार में बंद कर दिया गया था। राजभर ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए दावा किया कि वर्तमान शासन में अपराध करने वाले लोगों पर तेजी से कार्रवाई होती है। अपराध होने के 48 घंटे के भीतर अपराधी या तो जेल पहुंच जाता है या फिर उसका अंत हो जाता है। राजभर ने अखिलेश यादव की पीडीए यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि केवल रथ या यात्रा निकालने से जनता का समर्थन हासिल नहीं किया जा सकता। सपा सरकार के दौरान सत्ता का इस्तेमाल एक विशेष जाति के राजनीतिक प्रभाव को बढ़ाने के लिए किया गया। अखिलेश यादव इससे पहले भी यात्राएं और रथ निकाल चुके हैं, लेकिन इन यात्राओं का राजनीतिक असर जनता पर नहीं पड़ेगा।
उन्होंने अखिलेश यादव की यात्रा के लिए तैयार किए जा रहे वाहन के रंग को लेकर भी तंज कसा। वाहन का रंग चाहे भगवा हो या कोई दूसरा, केवल रंग बदलने से राजनीतिक वास्तविकता नहीं बदलती। दलित समाज अब पहले की तुलना में अधिक जागरूक है और वह राजनीतिक दलों के पुराने रिकॉर्ड को भी देख रहा है।
राजभर ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी के बीच हुए पुराने राजनीतिक विवाद का जिक्र करते हुए गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाई। उन्होंने दावा किया कि उस समय भाजपा के नेताओं ने मायावती की सुरक्षा में मदद की थी।
भगवा रंग का जिक्र करते हुए राजभर ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल से जुड़े पुराने विवादों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उसी दौर में रामभक्तों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया था। केवल धार्मिक या राजनीतिक रंग-रूप बदलने से पुराना राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं बदल जाता।
ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान लूट, डकैती, छिनैती और हत्या जैसी घटनाओं को लेकर लोगों में असुरक्षा थी। इसके विपरीत उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के शासन में अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under the Yogi government, criminals either end up in jail or meet their end: OP Rajbhar targets SP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: op rajbhar targets sp, op rajbhar, sp, yogi government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambedkar nagar news, ambedkar nagar news in hindi, real time ambedkar nagar city news, real time news, ambedkar nagar news khas khabar, ambedkar nagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved