• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों को पुलिस ने गोली मारी

Police shot criminals trying to escape from custody - Ambedkar Nagar News in Hindi

अंबेडकर नगर (यूपी)। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गोली मार दी, तीनों घायल हो गए हैं। दरअसल, पुलिस ने इन तीनों को एक लड़की की मौत के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने लड़की का दुपट्टा खींच लिया था, जिससे वह गिर गई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। दो आरोपियों शाहवाज और फैसल ने पुलिसकर्मियों की राइफल छीनने की कोशिश की और पुलिस कर्मियों पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली मारी गई।
भागने की कोशिश में तीसरा आरोपी भी गिर गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि शनिवार को आरोपियों ने एक 17 वर्षीय लड़की का दुपट्टा खींच लिया था, जिससे वह साइकिल पर से गिर गयी थी। जैसे ही लड़की गिरी, एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और तीन आरोपियों मोहम्मद फैसल, शाहवाज़ और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया।
लड़की का जबड़ा टूट गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने से उसकी मौत हो गई थी। जब लोगों ने घटना पर प्रतिक्रिया दी तो बदमाश मौके से भाग गए। पीड़िता को तत्काल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ करने और लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police shot criminals trying to escape from custody
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ambedkar nagar, up, girl, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambedkar nagar news, ambedkar nagar news in hindi, real time ambedkar nagar city news, real time news, ambedkar nagar news khas khabar, ambedkar nagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved