• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'आजम खान की गिरफ्तारी के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार', ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर निशाना

Akhilesh Yadav is responsible for Azam Khans arrest – OP Rajbhar targets SP chief - Ambedkar Nagar News in Hindi

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने केजीएमयू धर्मांतरण मामले, भगवान राम के जन्मस्थान पर सवाल उठाने वाले समाजवादी पार्टी नेता एस.टी. हसन की टिप्पणी का जवाब दिया और आजम खान के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजम खान के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान उनके खिलाफ तमाम काम किए गए थे। इसी की वे सजा पा रहे हैं। जौहर यूनिवर्सिटी की बात की जाए तो जिस सरकारी जमीन पर भवन बनाया गया उसके पैसे का लेखा-जोखा रखना चाहिए। अखिलेश यादव सीएम थे, उनको जमीन विद्यालय के नाम करवा लेनी चाहिए थी। हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। सरकारी संपत्तियों पर बने भवनों को गिराने का आदेश हाई कोर्ट ने दिया है। इसमें सरकार का क्या दोष है?" ओपी राजभर ने कहा, "आजम खान की गिरफ्तारी के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया होगा। सत्ता में रहने के दौरान अखिलेश यादव और इन लोगों ने जो लूटपाट की है, वही लोग पकड़े जाएंगे कि हम लोग पकड़े जाएंगे।"
आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर अखिलेश यादव के आरोप लगाने पर ओपी राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव रात में अगर नेताओं से मिलना छोड़ दें तो ये लोग भी जेल चले जाएंगे। जिस केस में आजम खान और गायत्री प्रजापति जेल में हैं, उसी केस में अखिलेश यादव क्यों बाहर हैं?"
केजीएमयू धर्मांतरण मामले पर ओपी राजभर ने कहा, "अगर लोग ऐसे कामों में शामिल हैं, तो जांच होनी चाहिए। अगर वे दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कोई भी अपराधी कहीं से भी निकल सकता है, चाहे वह गांव हो, शहर हो या कोई और जगह। अपराधी सिर्फ जंगलों में ही नहीं पाए जाते। लोग जिस संस्कृति को मानते हैं, उसे बढ़ावा देते हैं, और जब ऐसी गतिविधियां सामने आती हैं और जांच होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होती है।"
भगवान राम को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता एस.टी. हसन के बयान पर ओपी राजभर ने कहा, "आरोप लगाने के लिए एस.टी. हसन को ज्ञान होना चाहिए। पूरी दुनिया जान गई है और पूरा देश जान गया है; अगर वे पढ़े-लिखे नहीं हैं तो फिर से उनको पढ़ाई करनी चाहिए। पढ़ाई करने का बाद उनको पता चल जाएगा कि भगवान राम कहां पैदा हुए थे? देशभर के लोगों को 'रामायण' धारावाहिक देखकर ज्ञान हो गया और वे आज भी अज्ञानी बने हुए हैं। वे तो केवल मदरसे में पढ़ाई करते हैं और उर्दू पढ़ते हैं। इससे ज्यादा तो उनकी पढ़ाई हुई नहीं है। अगर पढ़ाई की होती तो उनको ज्ञान होता।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akhilesh Yadav is responsible for Azam Khans arrest – OP Rajbhar targets SP chief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: op rajbhar, akhilesh yadav, azam khan, ed action, johar university, samajwadi party, kgmu conversion case, st hasan, lord ram, uttar pradesh politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambedkar nagar news, ambedkar nagar news in hindi, real time ambedkar nagar city news, real time news, ambedkar nagar news khas khabar, ambedkar nagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved