• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिप्टी सीएम के घर के बगल पति- प्रेमी में मारपीट देख ट्रेन के आगे कूदी युवती

Wife suicides in domestic dispute in allahabad - Allahabad News in Hindi

अमरीष मनीष शुक्ल, कौशांबी। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के घर के बगल कौशांबी में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। पति और प्रेमी के बीच मारपीट होती देख युवती ने खौफनाक कदम उठाया और दौड़कर ट्रेन के आगे कूद गयी। जिससे उसकी मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति की पिटाई कर हिरासत में ले लिया है । पुलिस के अनुसार कौशांबी जिले के सैनी सिराथू कस्बे के वॉर्ड नंबर- 2 निवासी संजय की शादी रानी देवी से हुई थी। सुबह संजय पत्नी रानी को घर के बाहर पीट रहा था और संजय को एक युवक पीट रहा था। लोगों की भीड़ जुटी तो संजय ने बताया कि युवक फतेहपुर का सत्यम है और इसका मेरी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। यहां यह मिलने आया था। इतना सुनना था कि ग्रामीणों को भी हाथ साफ करने का मौका मिल गया और सत्यम को रस्सी में बांधकर जमकर पीटा गया। यह सब देख रानी रेलवे पटरी की ओर दौड़ी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता वह ट्रेन के सामने कूद गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से बंधे सत्यम को देखा तो संजय की पिटाई करते सत्यम के साथ अस्पताल ले गयी। संजय की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों से हाथापाई हुई। भारी हंगामे के बाद एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। जबकि सत्यम को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

संजय ने बताया कि पत्नी जब अपने कमरे में थी। तभी सत्यम उसे लव लेटर देने आया। जब रानी लव लेटर ले रही थी। तब मां ने उसे देख लिया। मां ने मुझे बुलाया तो युवक भागने लगा। उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। बीच बचाव में रानी का छिपाया लव लेटर भी मिल गया। मामले में सीओ अंशुमान तिवारी ने बताया कि रानी की मौत समेत पूरे घटना क्रम की जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wife suicides in domestic dispute in allahabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wife suicides, domestic dispute, allahabad, kaushambi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved