• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उमेश पाल हत्याकांड: प्रयागराज कोर्ट में पेश हुआ आरोपी अरमान, 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई

Umesh Pal Murder Case: Accused Arman Produced in Prayagraj Court; Next Hearing on October 14 - Allahabad News in Hindi

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के चर्चित आरोपी और पांच लाख रुपए के इनामी शूटर अरमान को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज की अदालत में पेश किया गया। अरमान को बिहार की जेल से ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लाया गया था। पेशी के बाद अदालत ने उसे दोबारा बिहार जेल भेजने का आदेश दिया। सरकारी वकील मनोज पांडे ने बताया कि अरमान को स्पेशल जज एससी/एसटी की अदालत में पेश किया गया। अदालत में आरोपी को उसके खिलाफ लगे आरोपों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। इसके बाद न्यायालय ने उससे पूछा कि क्या उसे अपनी पैरवी के लिए अधिवक्ता की आवश्यकता है। इस दौरान अरमान ने अधिवक्ता उपलब्ध कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। इस आवेदन पर न्यायालय की ओर से विचार किया जाएगा। मनोज पांडे ने बताया कि कानून के तहत जरूरतमंद आरोपियों को डीएलएसए (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इसी व्यवस्था के तहत अरमान की ओर से अधिवक्ता उपलब्ध कराने के अनुरोध पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। अदालत ने इस मामले में अगली तारीख 14 अक्टूबर निर्धारित की गई। ट्रांजिट रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे दोबारा बिहार की जेल भेज दिया गया।
सरकारी वकील ने बताया कि मामले की सुनवाई एससी/एसटी कोर्ट में हुई और आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को वापस बिहार भेज दिया गया। पेशी के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Umesh Pal Murder Case: Accused Arman Produced in Prayagraj Court; Next Hearing on October 14
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: umesh pal murder case, prayagraj court, armaan shooter, transit remand, uttar pradesh news, prayagraj news, sc st court, dlsa, legal aid, court hearing, bihar jail, umesh pal case, crime news, uttar pradesh police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved