अमरीष मनीष शुक्ल, इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के शीर्ष खिलाड़ियों को लक्ष्मण
पुरस्कार व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान किया है। 2016-17 के सत्र में
अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी
को यह सम्मान दिया गया। इनमें 3 खिलाड़ी संगम नगरी के भी है। इसमें
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दानिश मुज्तबा, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी
श्रेया सिंह और अंतरराष्ट्रीय जिमनास्ट सिद्धार्थ वर्मा का नाम शामिल है।
पुरस्कार मिलने के बाद से इलाहाबाद में जश्न का माहौल है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गौरतलब है कि हाॅकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दानिश मुज्तबा व
अंतरराष्ट्रीय जिमनास्ट सिद्धार्थ वर्मा को लक्ष्मण पुरस्कार मिले। जबकि
ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रेया सिंह को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार मिला है।
बता दें कि इलाहाबाद के इन तीनों खिलाड़ियों ने अपनी चमक इंटरनेशनल
प्लेटफॉर्म पर बिखेरी है और विदेशी धरती पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं
में इंडिया को रिप्रेजेंट कर रहे है।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदान किये जाने वाले इन पुरस्कारों में
लक्ष्मण पुरस्कार पुरूषों के लिये है। जबकि रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार महिला
वर्ग में दिया जाता है।
लक्ष्मण पुरस्कार में खिलाड़ी को 3 लाख, 11 हजार रुपए की धनराशि दी जाती
है। साथ लक्ष्मण की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित
किया जाता है। जबकि रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार में भी 3 लाख 11 हजार की
धनराशि के साथ कांस्य प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कर्नाटक: पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में सेंध, एक गिरफ्तार
भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने पूछा, क्या राहुल के लिए अलग कानून बने
Daily Horoscope