• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीटीसी डीएलएड में ऑनलाइन एडमिशन शुरू, यहां करें आवेदन

Online Admission at BTC DLAD in up - Allahabad News in Hindi

अमरीष मनीष शुक्ल, इलाहाबाद। डिजिटल इंडिया की थीम पर यूपी में ऑनलाइन बीटीसी (डीएलएड) में एडमिशन शुरू हो गया है। इस बार 2.11 लाख सीटे हैं। आज से इन सीटो पर एलॉटमेंट होना है। आप सीट एलॉटमेंट के ऑनलाइन वेबसाइट "www.updeled.gov.in" पर लॉगिन करें और यहां पर आवेदन कर अपनी सीट मनपसंद कालेज में सुनिश्चित करें। बता दें कि यह पहली बार हो रहा है जब अभ्यर्थियों को ऑनलाइन सीटे आवंटित की जा रही हैं।
किस कब मिला मौकापरीक्षा नियामक प्राधिकारी मुक्ता सिंह इस बावत बताया कि 3 लाख तक की रैंक वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई है। अभ्यर्थियों के विकल्प चुनने की संख्या पर कोई बाध्यता नहीं है। सीटों का आवंटन 28 अगस्त से शुरू किया गया है। 28 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक उन अभ्यर्थियों को मनपसंद कालेज चुनने का मौका मिलेगा। जिनकी रैंक 1 से 40 हजार तक है। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना है। 31 अगस्त को विभागीय वेबसाइट पर ही ऑनलाइन सूची जारी होगी। जिसमें अभ्यर्थी को मिले कालेज का ब्यौरा होगा। इसी क्रम में 40001 से 1 लाख तक रैंक वाले और पूर्व के छूटे अभ्यर्थी 1 से 4 सितंबर कालेज चयन का विकल्प ऑनलाइन उपलब्ध होगा। पांच सितंबर को मिलने वाले कालेज का ब्यौरा जारी होगा।
इसी क्रम में 100001 से 190000 रैंक वाले 6 से 9 सितंबर। आवंटन सूचना 11 सितंबर। 190001 से 300000 रैंक वाले 12 से 15 सितंबर । आवंटन की सूचना 16 सितंबर।
जारी आदेश के अनुसार अभ्यर्थी सीट एलॉटमेंट के लिये वेबसाइट"www.updeled.gov.in" पर जायें। यहां ऑनलाइन आवेदन का फार्म भरे । यहां आप वरीयता क्रम में जितने चाहे संस्थान चुन ले। लेकिन आपको मेरिट के अनुसार ही कालेज आवंटित होगा। अगली कड़ी में आपको वेबसाइट पर दिए एसबीआई कलेक्ट लिंक से 2000 का भुगतान कर आवंटन पत्र प्रिंट करना है। सूची जारी होने के बाद यह प्रिंट आउट व अपने सारे अभिलेख लेकर संबंधित कालेज पहुंचना हैं। जहां आगे की प्रवेश प्रक्रिया कालेज प्रशासन पूरी करायेगा।
याद रखें की जो 2000 का भुगतान आपने ऑनलाइन किया है। वह फीस में समायोजित होगा।
सीट के ऑनलाइन आवेदन हो य प्रवेश संबंधी कोई मदद य कोई जानकारी। आपको वेबसाइट के अलावा फोन और ईमेल पर उपलब्ध करायी जायेगी। www.updeled.gov.inके साथ आप हेल्पलाइन नंबर 0532-2466761, 2466769 या ई-मेल आईडी updeled@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
डीएलएड की 2,11,800 सीटों के लिये 7,19,429 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है। इन्हे 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) की 10550 सीटें पर तो जगह मिल ही सकती है। रैंक के अनुसार न मिलने पर 2749 निजी कॉलेजों में 201250 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। आज से सीट आवंटन के लिये आवेदन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Online Admission at BTC DLAD in up
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: online admission, btc dlad, up, allahabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved