• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मायावती दलितों को भूलकर माया के चक्कर में पडी़ रही - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Mayawati forgets the dalits and falls in the darkness of Maya - Dr. Mahendra Nath Pandey - Allahabad News in Hindi

फूलपुर, इलाहाबाद । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने इलाहाबाद भाजपा मीडिया सेंटर पर इलाहाबाद के छात्रों एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संवाद किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि जिन दलितों ने मायावती को कई बार मुख्यमंत्री बनाया, वह उन्हें ही भूल कर माया के चक्कर में पड़ी रही। माया के फेर ने ही मायावती के दिन फेर दिए। त्रिपुरा का वांमपथी किला दो-तिहाई बहुमत से ढहा दिया गया।
डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य है और देश के राजनीति की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में छात्र राजनीति में सक्रिय रहने वाले लोग आज किसी न किसी पद पर गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन पदों को सुशोभित कर रहे हैं। छात्र जीवन के संघर्ष से आगे का मार्ग और वैचारिक दर्शन से राजनीति की दिशा तय होती है। आप विचारों से अपने को सशक्त बनाए, जिससे राजनीति करने वालों को दिशा प्रदान कर सकें।
इलाहाबाद को स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख स्थान, क्रांतिकारियों की जननी राष्ट्रीय राजनीति को अनेक प्रतिभाएं देने वाला शहर बताया। उन्होंने आगे कहा कि आप इलाहाबाद में शिक्षा ग्रहण करने आए हैं, अपने को गौरवान्वित महसूस कीजिए, शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति भी अपना चिंतन करिए। पूर्वोत्तर में सरकार बनने पर बेचैन कांग्रेस और विपक्ष को अपने गिरेबान में झांकने का सुझाव दिया और कहा कि हमें जनादेश प्राप्त हुआ है। कांग्रेस तो संवैधानिक अधिकार का दुरुपयोग कर धारा 356 लगाकर ज्यादातर प्रदेशों में अपनी चैधराहट करती थी। त्रिपुरा का वामपंथी किला दो तिहाई बहुमत से ढहा दिया गया।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि मायावती जिन दलितों के दम पर उत्तर प्रदेश की कई बार मुख्यमंत्री बनी, वह उन्हें भूल कर माया के चक्कर में ही पड़ी रही। उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें माया से प्रेम होता है वह विकास नहीं कर सकते। देश का विकास मोदी और प्रदेश का विकास योगी जी जैसे लोग करते हैं, उनके पास कोई संपत्ति नहीं होती। लूट-खसोट वाले लोग जिनके पास आलीशान बंगले होते हैं वह देश के उन्नयन के विषय में कदापि नहीं सोचा करते, मोदी जी और योगी जी देश के विकास और प्रगति का चिंतन करते हैं।
मंच पर उपस्थित विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक भूपेश चैबे, विधायक डॉक्टर अजय भारती, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला एवं इलाहाबाद महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mayawati forgets the dalits and falls in the darkness of Maya - Dr. Mahendra Nath Pandey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr mahendra nath pandey, up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved