• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घर बैठे इस तरह पता करें पेट्रोल-डीजल का दाम....

know the price of petrol and diesel from home - Allahabad News in Hindi

अमरीष मनीष शुक्ला, इलाहाबाद। अब पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन बदलेंगे। ऐसे में हर रोज की कीमत से अपडेट रहना भी जरूरी है। नहीं तो पेट्रोल पंप पर आप से ज्यादा पैसे वसूल किये जा सकते हैं।लेकिन लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या है कि वह हर दिन पेट्रोल-डीजल कीमत से कैसे अपडेट रह सकते है। लेकिन यह सोच सोचकर आप परेशान न हो। आज हम आपको सबसे आसान तरीका बतायेंगे। जिससे आपको घर बैठे पता चल जाएगा कि आज पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत है। बस इसके लिए आपको मोबाइल की जरूरत पड़ेगी। इसके जरिए आपको तीनों तेल कंपनियों की ईंधन की कीमतें पता चल जाएंगी। तीन तरीके बेहद आसान
आप पेट्रोल-डीजल की रोज कीमत जानने के लिये तीन तरीके इस्तेमाल कर सकते है । एसएमएस, ऑनलाइन और मोबाइल एप डाउनलोड करके। यह तीनों तरीके पेट्रोलियम मंत्रलय ने ग्राहकों के लिए शुरू किये है। जिससे ग्राहक कीमतों के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते है। आइओसी के वरिष्ठ मंडलीय खुदरा बिक्री प्रबंधक किशोर सोनक का कहना है कि ग्राहक मोबाइल के माध्यम से प्रतिदिन आसानी से पेट्रोल और डीजल की कीमतें जान सके इसलिये ही यह तीनों सेवाएं लागू की गई है ।
इंडियन ऑयल के लिए
एसएमएस प्रक्रिया
एसएमएस करने के लिये : मोबाइल के संदेश बाक्स मे जाइये। यहां लिखे - आरएसपी <स्पेस> डीलर कोड। इसे लिखकर 9224992249 पर भेजें ।
ऑनलाइन प्रक्रिया
ऑनलाइन प्रक्रिया के लिये : www.iocl.com पर पंप लोकेटर लिंक में देखें।
मोबाइल एप प्रक्रिया
मोबाइल एप पर देखने के लिये : fuel@ioc ऐप मोबाइल एप डाउनलोड करें और किसी भी पेट्रोल की पंप कीमतें देखें। भारत पेट्रोलियम के लिए :
भारत पेट्रोलियम : एसएमएस से : आरएसपी <स्पेस> डीलर कोड लिखकर 9113112222 पर भेजें।
ऑनलाइन देखने के लिये : www.iocl.comwww.bharatpetrolium.in पर पंप लोकेटर लिंक में देखें।
मोबाइल एप से : smartdrive मोबाइल एप डाउनलोड करें और किसी भी पेट्रोल पंप की कीमतें देखें।
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के लिये :
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम : एसएमएस से : HPPRICE <SPACE> डीलर कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें।
ऑनलाइन से : hindustanpetrolium.com पर पंप लोकेटर लिंक में देखें।
मोबाइल एप से : My HPCL मोबाइल एप डाउनलोड करें और किसी भी पेट्रोल पंप की कीमतें देखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-know the price of petrol and diesel from home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: know the price, petrol and diesel, from home, online, app, sms, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved