• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारी बारिश से प्रयागराज के कई इलाकों में जलभराव, जॉर्ज टाउन थाने तक पहुंचा नाले का पानी

Heavy rains have caused waterlogging in several areas of Prayagraj, with drain water reaching the George Town police station. - Allahabad News in Hindi

प्रयागराज । प्रयागराज में हुई भारी बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करेली, मुंडेरा मंडी, सिविल लाइंस स्थित सीएमपी बस स्टैंड और जॉर्ज टाउन समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं। हालात ऐसे रहे कि लोगों को घुटनों तक भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। सबसे खराब स्थिति जॉर्ज टाउन में रही, जहां सड़क पर भरा पानी कई घरों के दरवाजों तक पहुंच गया। जॉर्ज टाउन इलाके में चारों तरफ की सड़कें जलमग्न हो गईं। तेज बारिश के बाद सड़क और नाले के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया। सड़क किनारे खड़ी कई कारों के पहिए और निचला हिस्सा पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर बारिश में इलाके में इसी तरह जलभराव होता है। नाले और सीवर चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती और बारिश का पानी नालियों के गंदे पानी के साथ सड़कों पर फैल जाता है। जलभराव का असर जॉर्ज टाउन थाने पर भी पड़ा। नाले का पानी थाने के परिसर के अंदर तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिसकर्मी खुद पानी निकालने में जुटे नजर आए। थाने में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को कामकाज में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब थाने तक पानी पहुंच रहा है तो आसपास के घरों और दुकानों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
करेली और मुंडेरा मंडी में भी बारिश के बाद सड़कें पानी में डूब गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई जगह लोग घुटनों तक पानी के बीच से गुजरते दिखाई दिए। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगा।
सिविल लाइंस के सीएमपी बस स्टैंड के आसपास भी जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। बस स्टैंड की ओर जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। सड़क पर जमा पानी के कारण यातायात भी प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में चल रहे सीएम ग्रिड के काम से पहले से ही जगह-जगह अव्यवस्था है। निर्माण कार्य वाले हिस्सों में बारिश का पानी जमा होने से परेशानी और बढ़ गई। लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से नाले-नालियों की तत्काल सफाई कराने के साथ नियमित सफाई और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy rains have caused waterlogging in several areas of Prayagraj, with drain water reaching the George Town police station.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prayagraj, heavy rain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved