• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CA इंस्टीटयूट इलाहाबाद में आज से जीएसटी सर्टिफिकेट कोर्स

GST Certificates Course from today in CA Institute Allahabad - Allahabad News in Hindi

अमरीष मनीष शुक्ला, इलाहाबाद । इलाहाबाद में जीएसीटी को समझने व उसका एक्सपर्ट बनने के लिये आज से सर्टिफिकेट कोर्स कराया जायेगा। यह कोर्स दी इंस्टीटयूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इण्डिया की इलाहाबाद शाखा में होगा। 3 जुलाई से पहला बैच शुरू होगा। हालांकि यह सर्टिफिकेट कोर्स मात्र 10 दिन का होगा। यहां से पास आउट होने वालों को दी इंस्टीटयूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इण्डिया की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। रविवार को हुआ उद्घाटन

दी इंस्टीटयूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इण्डिया की इलाहाबाद शाखा में रविवार को जीएसटी सर्टीफिकेट कोर्स का औपचारिक शुभारंभ हुआ । इस कोर्स का उद्घाटन केंद्रीय उत्पाद शुल्क के आयुक्त पी.एन.तिवारी ने किया। उनके साथ अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर एल आर गुप्ता भी मौजूद रहे। आयुक्त तिवारी ने कहा कि जीएसटी को लेकर आ रही समस्याओ को यह सर्टीफिकेट कोर्स करने वाले आसानी से समाधान करेंगे और विशेषज्ञ होने के कारण सलाह व कर निर्धारण में मदद करेंगे।
क्या है पाठ्यक्रम
उद्धघाटन समारोह में कयी एक्सपर्ट ने अपने विचार रखते हुये। जीएसटी पर परिचर्चा भी आयोजित की ।

Khas khabar को जीएसटी सर्टीफिकेट कोर्स के पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुये एक्सपर्ट सीए कंचन लाल गुप्ता ने बताया कि कोर्स में जीएसटी का मूल्यांकन, जीएसटी की संकल्पना और इसका अर्थ आपूर्ति, जीएसटी के तहत आपूर्ति का समय, रचना योजना, जीएसटी के अंतर्गत खातों और अभिलेख पर शुरू में पढाई होगी। जबकि सचिव सीए अभिषेक शर्मा ने बताया कि जीएसटी कोर्स में इनपुट क्रेडिट, जीएसटी के तहत माल की आपूर्ति का स्थान, जीएसटी के तहत सेवा की आपूर्ति का स्थान, जीएसटी के अंतर्गत चालान आदि पाठ्यक्रम इस सर्टीफिकेट कोर्स का हिस्सा होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-GST Certificates Course from today in CA Institute Allahabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst certificates course, from monday, ca institute allahabad, allahabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved