अमरीष मनीष शुक्ला, इलाहाबाद। यूपी के दर्जन भर से अधिक शहरों के ग्रामीण इलाकों में चोटी कटवा के आतंक के बीच वह वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बाल काटने वाले कीड़े को
पकड़ा गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ग्रामीणों ने एक चिकित्सीय एक्सपर्ट की मदद से इस कीड़े को पकड़ा है। जो बाल
काटता था। कीड़े को पकड़ने के बाद कैमरे के सामने वह भी कराया गया। जो अमूमन
हर कोई देखना चाह रहा था। यानी कीड़े के सामने जब बाल आया तो वह उसे बड़ी
तेजी के साथ कुतरने लगा। आश्चर्य की बात यह रही की कीड़ा ग्रामीणों के हाथ
में जकड़ा हुआ था। लोग उसके साथ काफी देर से एक्सपेरिमेंट कर रहे थे। लेकिन
बावजूद इसके कीड़े की बाल काटने की प्रवृति में कोई बदलाव नहीं आया।
इस कीड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला गया। जिसके बाद वीडियो को देखने
वालों की संख्या कुछ ही मिनट में हजारों पहुंच गई। वायरल हो रहे बालकटवा
कीड़े का नाम अभी तक मैकी बताया जा रहा है। हालांकि वन्य जीव संरक्षक
इलाहाबाद वीके टर्जन ने बताया वीडियो में जो कीड़ा दिख रहा है। वह बाल
कुतरने में एक्सपर्ट लग रहा है। लेकिन जब तक यह पहचान के लिये नहीं आता।
इसके बारे में और अधिक नहीं बताया जा सकता।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope