• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंत्री नंदी की पत्नी और मेयर अभिलाषा गुप्ता का एक्सीडेंट, लोगों ने कहा हत्या की साजिश

Accident of Minister Nandy wife and Mayor Abhilasha Gupta - Allahabad News in Hindi

अमरीष मनीष शुक्ल,इलाहाबाद। इलाहाबाद की निवर्तमान महापौर व कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा का देर रात वाराणसी से लौटते समय एक्सीडेंट हो गया। ट्रक की टक्कर से अभिलाषा की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । दुर्घटना में अभिलाषा तो बाल बाल बच गयी, लेकिन साथ रहे कयी लोगों को चोटें आई हैं। इस घटना की जानकारी जब मंत्री नंदी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर दी तो लोगों ने इसे हत्या की साजिश बताया। गौरतलब है कि पिछले दिनों ने मंत्री नंदी को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी अभिलाषा के फेसबुक पर दी गई थी। उसके बाद हुये इस हादसे को लोग संयोग नहीं मान रहे बल्कि साजिश बता रहे हैं। फिलहाल मामले में थाना लंका में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमे बताया गया कि अज्ञात ट्रक चालक ने शराब की नशे में गाड़ी चढ़ाई है। रात में तत्काल घायलों को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी इलाहाबाद आये। बता दें कि चुनाव प्रचार में गयी अभिलाषा गुप्ता देर रात इलाहाबाद लौट रही थी और उनके साथ अन्य वाहनों का भी काफिला था। लंका थाना क्षेत्र के रामनगर टोल प्लाजा से 100 कदम पहले अचानक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अभिलाषा की गाडी को टक्कर मारी। घटना के बाद काफिले में साथ रहे पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता व अन्य लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और सभी को अस्पताल ले जाया गया ।घायलों में धर्मेन्द्र , विवेक , शेखर , गौरव , हर्ष शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accident of Minister Nandy wife and Mayor Abhilasha Gupta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accident of minister nandy wife and mayor abhilasha gupta, road accident, allahabad top news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved