• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुद्ध पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब : प्रयागराज और हरिद्वार में हजारों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

A Tide of Faith on Buddha Purnima : Thousands of Devotees Take Holy Dip in Prayagraj and Haridwar - Allahabad News in Hindi

प्रयागराज/हरिद्वार। जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण के पावन अवसर 'बुद्ध पूर्णिमा' पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करने रहे हैं। 'बुद्ध पूर्णिमा' पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और उत्तराखंड के हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे हैं। प्रयागराज में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए एकत्रित हुए। एक महिला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आज बुद्ध पूर्णिमा है। मैं अपनी मां के साथ यहां आई हूं। मेरी मां की इच्छा थी कि हम यहां आकर संगम में पवित्र स्नान करें। सभी देशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए हम कामना करते हैं।" बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक पुजारी ने कहा, "इस पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन जो लोग प्रयागराज आते हैं और संगम या गंगा में पवित्र स्नान करते हैं, साथ ही, भोजन, दान, गाय, वस्त्र, घी आदि अर्पित करते हैं, उनके घर सुख-समृद्धि से भर जाते हैं। यह एक विशेष अवसर होता है। इस दौरान पितृ भी खुश होते हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर संगम में स्नान से पाप भी धुल जाते हैं।"
वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई है। एक श्रद्धालु ने कहा, "गंगा स्नान और दान करने से घरों में सुख और समृद्धि आती है। हर किसी को ऐसा करना चाहिए।"
हरिद्वार में 'बुद्ध पूर्णिमा' के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सीओ शिशुपाल नेगी ने कहा कि भारत के विभिन्न हिस्सों से, शहरों और गांवों से, श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र स्नान करने आ रहे हैं। लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एसएसबी, लोकल इंटेलिजेंट, एटीएस और क्यूआरटी टीमें भी जगह-जगह पर तैनात की गई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Tide of Faith on Buddha Purnima : Thousands of Devotees Take Holy Dip in Prayagraj and Haridwar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tide of faith, buddha purnima, thousands of devotees, prayagraj, haridwar, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved