प्रयागराज। प्रयागराज में शुक्रवार को मारुति सुजुकी के गोदाम में एक हाई-टेंशन तार टूटकर गिर गया, जिससे आग लग गई। इसमें 16 वाहन जलकर राख हो गए, जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घटना झूंसी के अंदावा में हुई। कारों में लगे सीएनजी सिलेंडर फटने से विस्फोट हो गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर के पांडे ने बताया कि आग बुझाने के लिए फूलपुर, सोरांव हंडिया, नैनी और सिविल लाइंस से सात दमकल गाड़ियां बुलाई गई।
उन्होंने कहा, "गैराज में 400 गाड़ियां खड़ी थीं। आग बुझाने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया। कंपनी ने विभाग से कोई एनओसी नहीं ली थी। अब उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।"
(आईएएनएस)
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा को स्पष्ट बहुमत ,भाजपा की 115,कांग्रेस की 69 सीट पर जीत
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा की 163,कांग्रेस की 66 सीटों पर जीत
अशोक गहलोत की पसंदीदा प्रत्याशियों को टिकट दिलवाने की जिद कांग्रेस को ले डूबी : लोकेश शर्मा
Daily Horoscope