• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशिया कप फाइनल में भारत के सामने पाकिस्तान घुटने टेकेगा: मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन

Pakistan will surrender to India in the Asia Cup final: Maulana Chaudhry Ifrahim Hussain - Aligarh News in Hindi

अलीगढ़। एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मुकाबले पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कहा कि हम पहले भी पाकिस्तान को हरा चुके हैं, फाइनल मैच में भी हराएंगे। मौलाना ने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए कड़ा बयान दिया है। उन्होंने मैच को 'जंग का मैदान' बताते हुए पाकिस्तान की हार की भविष्यवाणी की और हाल के पहलगाम हमले का जिक्र किया। आईएएनएस से बातचीत में मौलाना ने कहा कि देखिए, हम तो कहेंगे जंग का मैदान हो या खेल का मैदान, पाकिस्तान की हर बार हार भारत से होगी। पाकिस्तान कभी भारत से नहीं जीत सकता। पाकिस्तान के आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया, बेकसूरों को मारा। पिछले मैच में उनके खिलाड़ी बेहूदा हरकत कर रहे थे। वे कभी इन करतूतों से नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी हर स्तर पर विपक्षी को मात देते हुए बार-बार जीत रहे हैं। हमारी दुआएं हमारे खिलाड़ियों के साथ में हैं। पाकिस्तान की हार होना लाजमी है, हमारे खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को घुटने पर लाएंगे, यह होकर रहेगा।
मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने मौलाना तौकीर की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है, जो उचित है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नारों का इस्तेमाल कर माहौल बिगाड़ने और समाज को बांटने की कोशिश का कोई औचित्य नहीं है। इस्लाम में गरीबों को उनके अधिकार दिलाने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की बात है, लेकिन धार्मिक नारों के जरिए समाज को विभाजित करना पूरी तरह गलत है।
मौलाना हुसैन ने कहा कि वक्फ की जमीनों पर माफियाओं ने कब्जा कर लिया, लेकिन गरीबों के हक में कोई नारा नहीं उठाया गया। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ प्रशासन का कार्रवाई करना स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कानून के दायरे में रहकर कार्य करना सभी की जिम्मेदारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan will surrender to India in the Asia Cup final: Maulana Chaudhry Ifrahim Hussain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aligarh, asia cup, india, pakistan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aligarh news, aligarh news in hindi, real time aligarh city news, real time news, aligarh news khas khabar, aligarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved