अलीगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के आरोप में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय को दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उन्हें पकडऩे के लिए एक हफ्ते से संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और उसे मंगलवार को सफलता मिली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गौरतलब है कि 30 जनवरी को शहीद दिवस (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि) के मौके पर इन दोनों ने कुछ साथियों के साथ गांधीजी की हत्या का सीन दोहराया था। इसके लिए उन्होंने एक पुतले पर गांधीजी का पोस्टर लगाया और फिर उस पर टॉय पिस्टल से गोलियां चलाई थीं।
यह वीडियो वायरल हो गया जिसमें गांधीजी के लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्द भी सुने जा सकते हैं। विडियो सामने आने के बाद अलीगढ़ के गांधीपार्क थाने में पूजा व अशोक सहित 12 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope