अलीगढ़। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक हैरान और परेशान करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक ओर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उनके संघर्षों और विचारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहा है, वहीं दूसरी ओर एक कथित हिंदूवादी संगठन का शर्मनाक कृत्य सामने आया है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अखिल भारत हिंदू महासभा की एक नेता ने बापू का अपमान किया है। इस महिला नेता ने बापू के पुतले को शूट करते हुए तस्वीरें खिंचवाईं, वहीं संगठन के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस मनाया। इस दौरान नाथूराम गोडसे की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दरअसल, हिन्दू महासभा ने बापू की हत्या वाला सीन फिर से ताजा किया है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह नाथूराम गोडसे से गांधी को गोली मारी थी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हिन्दू महासभा द्वारा ये कृत्य किया गया।
हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे ने एक कृत्रिम बंदूक का इस्तेमाल करके गांधी के पुतले को गोली मारी। पुतले से ‘खून’ भी बहाया गया। इसके अलावा उन्होंने गोडसे को माला पहनाई और गांधी की हत्या की याद में मिठाई भी बांटी। 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में बिड़ला हाउस के परिसर में महात्मा गांधी की हत्या की गई थी।
अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए। वह उस दिन भी रोज की तरह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे। उसी समय गोडसे ने उन्हें बहुत करीब से गोली मारी और साबरमती का संत ‘हे राम’ कहकर दुनिया से विदा हो गया।
गिरफ्तारी पर संजय सिंह बोले - यह पीएम मोदी के डर और पीड़ा का सबूत है
क्रिकेटर शिखर धवन को आयशा मुखर्जी से तलाक मिला, कोर्ट ने मानसिक क्रूरता का आरोप बरकरार रखा
वह दिन दूर नहीं, जब केजरीवाल भी जेल के सलाखों में होंगे - मनोज तिवारी
Daily Horoscope