• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलीगढ़ में स्टार क्रिकेटर 'रिंकू सिंह' और 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम से पटाखों की धूम

Fireworks named after star cricketer Rinku Singh and Operation Sindoor are a rage in Aligarh. - Aligarh News in Hindi

अलीगढ़ । अलीगढ़ में इस बार नुमाइश मैदान पर अस्थायी तौर पर बनाए गए पटाखा मार्केट में स्टार भारतीय क्रिकेटर 'रिंकू सिंह' समेत 'ऑपरेशन सिंदूर' की तस्वीरें लगे पटाखों की धूम मची हुई है। भले ही इस बार पटाखों की कीमतों में पहले के मुकाबले इजाफा देखने को मिला है, लेकिन मार्केट में पटाखों की खरीदारी जारी है। अलीगढ़ में इस बार स्थानीय प्रशासन ने पटाखे बेचने के लिए 250 अस्थाई लाइसेंस जारी किए हैं। बाजार में पटाखे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार भी आतिशबाजी बाजार में ग्रीन पटाखों की भरमार है, लेकिन सबसे अधिक मांग 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम के पटाखे की है।
पटाखा विक्रेता सचिन सागर ने कहा, "हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी। इसी के सम्मान में 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम से पटाखा मार्केट में लाया गया है, जिसकी शानदार डिमांड देखने को मिली है। इस पटाखे की कीमत 3,200 रुपये है, जिसमें 240 शॉट्स हैं।"
पटाखा विक्रेता अंकुश ने कहा, "भारतीय सेना ने पाकिस्तान को युद्ध के मैदान पर धूल चटाई थी। इसी के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम से पटाखा मार्केट में मौजूद है। रिंकू सिंह के नाम से भी पटाखे आए हैं। मेरे पास कई तरह के पटाखे हैं, जो इस बार लोगों को जमकर मनोरंजन करेंगे। इस बार कीमतों में मामूली-सा अंतर देखने को जरूर मिला है।"
पटाखे खरीदने पहुंचीं नव्या सक्सेना ने कहा, "मैंने अलग-अलग तरह के पटाखे लिए हैं। स्काई शॉट मुझे बेहद पसंद है। एहतियातन हमारी गाड़ियों को बहुत दूर खड़ा करवाया गया है। यहां के इंतजाम से हम काफी खुश हैं।"
खरीदारी के लिए पहुंचे संजू ने बताया, "मुझे स्काई शॉट पसंद है। इस बार मैंने 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'रिंकू सिंह' नाम के पटाखे भी खरीदे हैं। इन पटाखों की गूंज पाकिस्तान तक सुनाई देगी। इस बार की दिवाली, पिछली बार की दिवाली से भी शानदार रहेगी।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fireworks named after star cricketer Rinku Singh and Operation Sindoor are a rage in Aligarh.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: operation sindoor, fireworks, rinku singh, aligarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aligarh news, aligarh news in hindi, real time aligarh city news, real time news, aligarh news khas khabar, aligarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved