• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गर्भवती बीवी को शौहर ने सड़क पर दिया तलाक

Divorce given to the pregnant wife on the road in aligarh - Aligarh News in Hindi

अलीगढ़। तीन तलाक का मुद्दा उठाकर भाजपा जहां अपनी पैठ मुस्लिम महिलाओं के बीच बनाने में जुटी है, वहीं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से तीन तलाक के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अलीगढ़ जनपद में एक गर्भवती महिला को उसके शौहर ने बीच सड़क पर तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया।
जानकारी मिली है कि पीड़ित महिला फातिमा का मायका बिहार के भागलपुर जिले में है। उसका निकाह अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में रहने वाले यामीन के साथ एक साल पहले हुआ था। कुछ दिनों से यामीन पत्नी फातिमा को प्रताड़ित कर रहा था। प्रताड़ना की सारी हदें तब पार हो गई, जब यासीन ने फातिमा को बीच सड़क पर तीन तलाक कहकर छोड़ दिया।


फातिमा अब न्याय के लिए थाने से लेकर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है। थक-हारकर फातिमा अपने वकील के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां एसपी (क्राइम) पी.के. तिवारी से मिलकर उसने अपनी आपबीती सुनाई। तिवारी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


फातिमा ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है। वह न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है।

आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Divorce given to the pregnant wife on the road in aligarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: divorce, given, pregnant wife, on road, aligarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, aligarh news, aligarh news in hindi, real time aligarh city news, real time news, aligarh news khas khabar, aligarh news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved