लखनऊ | अलीगढ़ में शुक्रवार को पटाखों से भरे एक घर में विस्फोट हो गया, जिसमें एक महिला व उसकी बेटी की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विस्फोट हरदुआगंज पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जलाली स्थित एक
पटाखा व्यापारी रफीक के घर में हुआ। मृतकों की पहचान अफसरी (35) और उनकी
बेटी तैय्यबा (15) के रूप में हुई है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)
मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि रफीक के पास पटाखों का व्यापार करने का
लाइंसेंस था। लेकिन उसने अपने घर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया
हुआ था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)
के साथ वरिष्ठ जिलाधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्यो का
जायजा लिया।
विस्फोट इतना जोरदार था कि इसके कारण घर ढह गया। मलबे में से शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
दीवाली से पहले पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी घटना है।
पुलिस
महानिदेशक (डीजीपी) सुल्खान सिंह ने जिलों में पटाखों का भंडारण रोकने के
लिए पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं।
आईएएनएस
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope