• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भोले बाबा के वकील ने कहा, बाबा कहीं भागे नहीं हैं, जांच में कर रहे सहयोग

Bhole Baba lawyer said, Baba has not run away anywhere, cooperating in the investigation - Aligarh News in Hindi

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाबा भोले की सत्संग में भगदड़ मचने के कारण 123 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद लोगों ने बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बीच बाबा के वकील एपी सिंह ने गुरुवार को अलीगढ़ के दीनदयाल हॉस्पिटल में पहुंचकर घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। बाबा के वकील एपी सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बाबा कहीं भागे नहीं हैं, वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश में ही हैं। मेरे जरिए बाबा से अपना संदेश भेजा है और मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि बाबा कहीं भागेंगे नहीं, पुलिस बाबा को जब बुलाएगी, वह सामने आएंगे। एसआईटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमें जांच पर पूरा भरोसा है। बाबा अपनी पेंशन से जीवन यापन करते हैं, यहां चंदा तक लेने की व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि बाबा का कोई आश्रम नहीं है।
उन्होंने कहा कि बाबा को कानून पर पूरा भरोसा है। हम लोग कानून में विश्वास रखते हैं। सेवादार से लेकर मरने वाले सब बाबा के हैं। लेकिन मारने वाले कौन हैं, इसका पता करना है। सनातन को मानने वाले लोग अपने धर्म गुरुओं के पास ही जाते हैं। हमें सरकार, कानून, मीडिया पर पूरा भरोसा है। हम मीडिया से भी सहयोग करने की अपील करते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhole Baba lawyer said, Baba has not run away anywhere, cooperating in the investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhole baba, aligarh, hathras, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aligarh news, aligarh news in hindi, real time aligarh city news, real time news, aligarh news khas khabar, aligarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved