• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलीगढ़ : सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर करणी सेना ने फेंके टायर, कई गाड़ियां टकराई

Aligarh: Karni Sena hurled tyres at SP MP Ramji Lal Sumans convoy, several vehicles collided - Aligarh News in Hindi

अलीगढ़। अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्‍य रामजीलाल सुमन के काफिले पर रविवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे के पास हाईवे पर करणी सेना ने सांसद के काफिले पर टायर फेंके, जिससे तेज रफ्तार से दौड़ रही कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना के बाद काफिले में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात रही कि सांसद रामजीलाल सुमन पूरी तरह सुरक्षित हैं और गभाना-बुलंदशहर की ओर रवाना हो गए। हालांकि, बाद में उन्हें वापस लौटना पड़ा। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और स्थिति को शांत कर लिया गया। थाना गभाना में हमले के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (नगर) मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में स्थानीय चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
बता दें कि सांसद रामजीलाल सुमन बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सुनेहरा में थार गाड़ी से कुचलकर हुई दलित महिला की मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन गभाना टोल पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया, जिससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "मैं दलितों का दर्द सुनने के लिए बुलंदशहर जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने मुझे जबरन रोककर वापस भेज दिया। उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है और दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।"
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम पर वरिष्ठ अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aligarh: Karni Sena hurled tyres at SP MP Ramji Lal Sumans convoy, several vehicles collided
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aligarh, samajwadi party, rajya sabha member, ramji lal suman, karni sena, attack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aligarh news, aligarh news in hindi, real time aligarh city news, real time news, aligarh news khas khabar, aligarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved