पुलिस ने मुख्य आरोपी
जाहिद और असलम को पहले ही गिरफ्तार किया था। शनिवार सुबह जाहिद की पत्नी
शगुफ्ता और भाई मेहंदी हसन को एसआईटी ने गिरफ्तार किया। अलीगढ के वरिष्ठ
पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस
बना रही है ताकि यह सभी कानूनी प्रक्रियाओं पर खरा उतरे और फास्ट ट्रैक
कोर्ट के जरिए तेजी से न्याय सुनिश्चित हो सके। सभी संदिग्धों के फोन
रिकार्ड चेक किए जा रहे हैं। कुलहरि शुक्रवार देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद
थे।
उन्होंने चेताया कि अगर कोई अफवाह फैलाने के लिए सोशल मीडिया
का इस्तेमाल करता है या शांति भंग करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ
कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुलहरि ने पुष्टि की कि जो दो लोग पकड़े गये हैं,
उनमें से एक की उम्र लगभग 43 साल है और उसका आपराधिक इतिहास भी है। उसके
खिलाफ गुंडा एक्ट लग चुका है और नाबालिगों के साथ यौन अपराध के लिए दो बार
कार्रवाई हुई है।
उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ पाक्सो के दो अलग
अलग मामले तथा बलात्कार का एक मामला लंबित है। दिल्ली में अपहरण के एक
मामले में वह जेल गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी असलम के खिलाफ 2014 और
2017 में पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। उस पर उत्तर प्रदेश के
गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई पूर्व में हुई है। पाक्सो का दूसरा मामला
दिल्ली के गोकुलपुरी का है, जिसमें आरोपी ने नाबालिग का अपहरण भी किया था।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope