• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्यटन मंत्री ने किया 9.81 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, 4 ज़िलों का बनेगा पर्यटन सर्किल

Tourism Minister inaugurated projects worth 9.81 crores, tourism circle of 4 districts will be formed - Agra News in Hindi

आगरा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी 9.81 करोड़ रुपयों की योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आगरा पर्यटन सर्किल बनने से चारों जिलों का विकास होगा। बेहतर कनेक्टविटी की वजह से यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। फतेहाबाद रोड स्थित नियो क्लब में एडीए द्वारा आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री सिंह ने कहा कि चारों जिलों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार काफी कार्य करा रही है। चारों जिलों को जुड़ने से यहां पर्यटक काफी देर तक ठहर सकेंगे। उन्हें घूमने के लिए यहां काफी दर्शनीय स्थल मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मथुरा और वृंदावन में अकल्पनीय विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पर्यटन मंत्री सिंह आज फ़िरोज़ाबाद से चलकर सुबह क़रीब 10 बजे आगरा सर्किट हाउस पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वह नियो क्लब पहुंचे। जहां उन्होंने एडीए द्वारा पर्यटन के बढ़ावे के लिए कराए गए कार्यों का लोकार्पण किया।
एडीए ने इनर रिंग रोड पर 3.25 करोड़ से एंट्री गेट, 3.50 करोड़ से डबल ट्री हिल्टन होटल से चौपटी तक मॉडल रोड, 2.50 करोड़ से रमाडा फ्लाईओवर पर सुंदरीकरण और लाइटिंग कार्य कराए हैं। इसके अलावा 30 लाख रुपये से बागवानी, पौधारोपण व अन्य कार्य भी कराए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tourism Minister inaugurated projects worth 9.81 crores, tourism circle of 4 districts will be formed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agra, uttar pradesh tourism, jaiveer singh, rs 981 crore, tourism schemes, agra tourism circle, district development, better connectivity, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, agra news, agra news in hindi, real time agra city news, real time news, agra news khas khabar, agra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved