आगरा। विश्व धरोहर ताजमहल गुरुवार से पर्यटकों के लिए 30 मिनट पहले खुलेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि 17वीं शताब्दी की धरोहर की प्राकृतिक प्रकाश में सुरक्षा जांचों के लिए गुरुवार से आधे घंटे पहले खोला और आधे घंटे पहले बंद किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूर्योदय से आधे घंटे पहले खोले जाने से पर्यटक उगते सूरज के साथ ताज का दीदार कर सकेंगे जो उनके लिए एक यादगार अनुभव होगा।
एएसआई प्रमुख भुवन विक्रम ने कहा कि यह निर्णय पर्यटकों की लगातार आने वाली मांगों को देखते हुए लिया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि एएसआई ताज में 15 साल से कम आयु के बच्चों सहित दैनिक 40,000 पर्यटकों को ही प्रतिदिन प्रवेश की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। इस पर अगले महीने घोषणा होने की संभावना है। टिकट की दरों में भी संशोधन किया जाएगा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope