आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ प्यार के प्रतीक ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें ताजमहल की खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्ता की जानकारी देने की जिम्मेदारी गाइड नितिन कुमार सिंह को मिली। ट्रंप को नितिन का साथ खूब भाया और उन्होंने उसके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के सबसे बड़े नेता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार को ताजमहल के बारे में बताने का मौका मिलना अपने आप में बड़ी खुशनसीबी की बात थी। नितिन ने दोनों को ताजमहल के इतिहास और कला स्थापत्य की जानकारी दी। ट्रंप को ताजमहल घुमाने के बाद नितिन ने मीडियाकर्मियों से अपना अनुभव साझा किया। गाइड नितिन ने कहा कि उन्होंने ट्रंप से दो गुजारिश की, जिसमें से एक के लिए उन्होंने मना कर दिया, जबकि दूसरी बात मान ली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ट्रंप दंपत्ति को ताजमहल घुमाते हुए जब नितिन ने उन्हें डायना बेंच पर बैठने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद वह फव्वारे की ओर चल दिए और यहां पर नितिन ने ट्रंप से एक और गुजारिश की। उन्होंने ट्रंप को मेलानिया का हाथ पकड़कर चलने को कहा। ट्रंप ने नितिन की यह बात मान ली और अपनी पत्नी मेलानिया का हाथ पकड़कर चलने लगे। दुनिया के अजूबों में शुमार खूबसूरती की मिसाल ताजमहल परिसर में अपनी पत्नी का हाथ थामे ट्रंप करीब 50 से 60 कदम चले।
बंगाल : शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में बड़ा हंगामा, महिला विंग ने दिखाए काले झंडे, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
पीएम मोदी ने किसानों के लिए बड़े साहस से बनाए नए कृषि कानून : तोमर
अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- हम सबको वैक्सीन मुफ्त में लगवाएंगे और हम भी लगाएंगे
Daily Horoscope