• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ और ही है: अखिलेश

former up cm akhilesh yadav attacked on bjp in agra - Agra News in Hindi

आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। अखिलेश ने सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन से एक दिन पूर्व कहा कि भाजपा कभी भी अपने वादों पर खरा नहीं उतरती है। वो कहती कुछ है और करती कुछ और ही है।

अखिलेश ने बधुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भाजपा ने चुनावों के दौरान कहा था कि 2022 तक वह किसानों की आय दोगुनी कर देगी, लेकिन आज कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है।"

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि तीन साल में किसानों के लिए तैयार किए गए रोडमैप की जानकारी केंद्र सरकार जनता को उपल्ब्ध कराए और बताए कि भाजपा ने इस मामले में किसानों को कितनी राहत पहुंचाई है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मोदी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। सपा जानती है कि किसानों की समस्या सबसे बड़ी है। हम आलू की खेती करने वाले किसानों को किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं होने देंगे।"

अखिलेश ने नोटबंदी को लेकर भी मोदी के फैसले की निंदा की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण देश के व्यापारियों का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा जबकि कई लोगों के रोजगार छीने गए।

अखिलेश ने राष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में कहा कि देश में जो मौजूदा हालात हैं, पार्टी के वरिष्ठ नेता उन पर विचार करेंगे और एक राजनीतिक प्रस्ताव बनाया जाएगा। सपा इन प्रस्तावों पर काम करेगी।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-former up cm akhilesh yadav attacked on bjp in agra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former up cm, akhilesh yadav attacked on bjp, agra, samajwadi party, mulayam singh yadav, agra party meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, agra news, agra news in hindi, real time agra city news, real time news, agra news khas khabar, agra news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved