आगरा। योगी सरकार की सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। आगरा में ताज गार्डन मैरिज होम सील कर दिया गया है। राम रघु हॉस्पिटल का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसमें गडबड़ी पाए जाने पर कार्रवाई होना निश्चित माना जा रहा है। वहीं, जोधा द ग्रेट होटल ने कार्रवाई के डर से हेल्थ क्लब का बोर्ड लगा लिया है।
शमसुददीन के ताज गार्डन मैरिज होम की शिकायत मिलने पर उसे सील कर दिया गया। एडीए की प्रवर्तन टीम ने जांच के बाद नोटिस दिया था। इसके बाद भी मैरिज होम बंद नहीं किया गया। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार, सहायक अभियंता पंकज शर्मा की टीम ने कार्रवाई की। इसके साथ ही एमजी रोड पर बने रामरघु हॉस्पिटल की कंपाउंडिंग गलत तरीके से कराने की शिकायत हुई है।
मीडिया को एडीए सचिव राजकुमार ने बताया कि राम रघु हॉस्पिटल की कंपाउंडिंग का परीक्षण किया जा रहा है। शिकायत मिली थी कि होटल के भूखंड पर हॉस्पिटल बना लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। उधर, पुरातत्व विभाग ने गुरु द्वारा गुरु के ताल पर बने जोधा ए ग्रेट होटल को नियम विरुदृध् बताते हुए ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद होटल पर हेल्थ क्लब का बोर्ड लगा दिया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope