आगरा। आगरा के जगनेर इलाके में गुरुवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में खूंखार गैंगस्टर बदन सिंह और उसका साथी मारा गया। बदन सिंह पिछले सप्ताह आगरा के डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के अपहरण का मुख्य आरोपी था। बाद में उत्तर प्रदेश और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने पीड़ित डॉक्टर को चंबल के बीहड़ों से बचाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महानिरीक्षक रेंज नवीन अरोड़ा के अनुसार, पुलिस आगरा-राजस्थान सीमा की जांच कर रही थी, तभी उन्होंने एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोका।
बाइक सवारों ने फायरिंग की और तेजी से भागने का प्रयास किया। उन्हें एक वन क्षेत्र के पास रोक लिया गया और पुलिस के साथ गोलीबारी में दोनों घायल हो गए।
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी. मुनिराज ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतकों में एक की पहचान बदन सिंह के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है।
राजस्थान निवासी बदन सिंह के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।
पुलिस के मुताबिक बदन सिंह पेशे से अपराधी था और अपहरण और दूसरे जघन्य अपराध करता था।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope