लखनऊ/आगरा| उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार देर रात एक गैस सिलेंडर फटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, जिले के इरादतनगर क्षेत्र में डांडकी गांव में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डांडकी गांव के हिम्मत सिंह के यहां रसोईघर में खाना बन रहा था। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर से लपटें उठते देख परिवार में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिलेंडर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश के दौरान सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे मकान का बड़ा हिस्सा भी ध्वस्त हो गया। सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 गंभीर रूप से झुलस गए।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान कमल सिंह, गिरिराज सिंह, महावीर और ओम प्रकाश के रूप में की गई है। घायलों को आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope