• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ताजमहल में फ्रांसीसी पर्यटकों पर बंदरों का हमला, 2 जख्मी

AGRA; Monkey attack on French tourists inTaj Mahal, 2 injured - Agra News in Hindi

आगरा। विश्व के सात अजूबों में से एक ताजमहल को देखने आए दो फ्रांसीसी पर्यटकों पर मंगलवार को बंदरों ने हमला कर दिया। इस हमले से दोनों सैलानी जख्मी हो गए और बुरी तरह समह गए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बंदरों को भगाया और दोनों पर्यटकों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

मंगलवार को ताजमहल देखने के लिए विदेशी पर्यटकों का दल पहुंचा। दल ताज महल परिसर में सेंट्रल टैंक के पास से गुजर रहा था तभी बंदरों के झुंड ने दल पर हमलाकर दिया, जिससे बचने के लिए पयर्टक भागे। इस बीच बंदरो ने दो फ्रांसीसी पयटकों 38 वर्षीय टीकू और 32 वर्षीय फॉससर्ड पर हमला कर दिया। बंदरों ने इनमें से एक महिला पर्यटक के पैर में काट लिया, वहीं दूसरे को पंचा मारा।

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पहले तो बंदरों को भगाया इसके बाद दोनों महिला पर्यटकों को प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों महिलाओं को व्हील चेयर पर बैठाकर परिसर से बाहर लाया गया। दोनों पर्यटकों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। बंदरों के इस हमले से पर्यटक भयभीत हो गए। इलाज के बाद दोनों अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

ताजमहल प्रभारी अंकित नामदेव ने बताया कि ताजमहल में आज बंदरों के झुंड ने हमला किया और फ्रांस के दो पर्यटकों को पैर में काट लिया। उन्होंने बताया कि ये दोनों ही पर्यटक फ्रांस के हैं। इन्हें तत्काल व्हील चेयर की मदद से एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AGRA; Monkey attack on French tourists inTaj Mahal, 2 injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agra news, monkey attack on french tourists, monkey attack on tourists intaj mahal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, agra news, agra news in hindi, real time agra city news, real time news, agra news khas khabar, agra news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved