• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आगरा में तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार ने कई लोगों को कुचला, पांच की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

A speeding Tata Nexon car crushed several people in Agra, killing five and seriously injuring two. - Agra News in Hindi

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला पूरी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित टाटा नेक्सन कार ने घर के बाहर बैठे लोगों को कुचल दिया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नगला पूरी में एक परिवार में गुरुवार को एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को मृतक के परिजन और मातमपुरसी के लिए आए कुछ लोग घर के बाहर बैठे थे। रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर सीधे इन लोगों पर चढ़ गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। मृतकों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही न्यू आगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार चालक को घेर लिया, लेकिन पुलिस ने उसे भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A speeding Tata Nexon car crushed several people in Agra, killing five and seriously injuring two.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agra, tata nexon car, tata nexon, accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, agra news, agra news in hindi, real time agra city news, real time news, agra news khas khabar, agra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved