अगरतला। त्रिपुरा पुलिस ने फेसबुक पर पुलवामा हमले का समर्थन करने वाला वीडियो अपलोड करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
खोवाई जिला पुलिस प्रमुख कृष्णेंदु चक्रबर्ती ने आईएएनएस से कहा कि 23 साल का प्रमेश देबबर्मा त्रिपुरा में खोवाई का निवासी है। देबबर्मा को शनिवार को मैसूर के एक होटल से अपने फेसबुक पेज पर हमले के समर्थन व प्रोत्साहन में वीडियो क्लिप अपलोड करने पर गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी को रविवार को आगे की कार्रवाई के लिए त्रिपुरा वापस लाया गया। केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर सकती हैं।
चक्रबर्ती ने कहा कि आरोपी को मैसूर पुलिस की मदद से होटल से गिरफ्तार किया गया, जहां वह सहायक के तौर पर काम करता था।
उन्होंने कहा कि युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत 120 (बी) आपराधिक साजिश व 124(ए) राजद्रोह के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope